Ավտո նորություններ

Yezdi की 3 धांसू बाइक्स हुईं अपडेट, Adventure में पहली बार मिला ट्यूबलेस क्रॉस-स्पोक व्हील

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 31, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Yezdi Motorcycles ने इंडियन मार्केट में अपनी तीन पॉपुलर बाइक्स- Adventure, Roadster और Scrambler को नए कलर ऑप्शन और कुछ अपडेट्स के साथ लॉन्च किया है. कंपनी ने इसे ‘अनटेम्ड ट्रिनिटी’ नाम दिया है. सबसे बड़ा बदलाव एडवेंचर में फैक्ट्री-फिटेड ट्यूबलेस क्रॉस-स्पोक व्हील्स का ऑप्शन है, जो लंबी दूरी की टूरिंग और पंक्चर के झंझट को कम करेगा.

रोडस्टर को ग्रीन मांबा और स्क्रैम्बलर को ग्रे पैंथर कलर में पेश किया गया है, जबकि एडवेंचर येलो फाल्कन थीम में आई है. तीनों बाइक्स 334 सीसी लिक्विड-कूल्ड इंजन पर आधारित हैं और रेट्रो-मॉडर्न लुक के साथ शहर से लेकर हल्के ऑफ-रोड तक के लिए तैयार हैं. आइए इनकी डिज़ाइन से लेकर परफॉरमेंस तक की डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

डिजाइन और इंटीरियर

एडवेंचर में राउंड एलईडी हेडलैम्प, हाई विंडस्क्रीन, स्प्लिट सीट और रग्ड एडवेंचर स्टाइलिंग हैं. रोडस्टर ग्रीन मांबा में मैट ग्रीन पेंट, क्विल्टेड अरबिका-ब्राउन सीट और कॉपर डिटेलिंग के साथ प्रीमियम क्रूजर लुक रखती है. स्क्रैम्बलर ग्रे पैंथर में मेटैलिक ग्रे फिनिश और रिब्ड ब्राउन सीट के साथ अर्बन-रेट्रो अट्रैक्टिव दिखता है. मॉडल-वाइज़ प्राइस भी जान लीजिए-

मॉडल कलर/वेरिएंट कीमत (रु.)
येज्दी रोडस्टर ग्रीन मांबा 2,05,969
येज्दी स्क्रैम्बलर ग्रे पैंथर 2,05,969
येज्दी एडवेंचर येलो फाल्कन (स्टैंडर्ड) 2,12,969 – 2,13,969
येज्दी एडवेंचर येलो फाल्कन (ट्यूबलेस स्पोक) 2,33,969
येज्दी एडवेंचर अन्य कलर (स्टैंडर्ड) 2,05,871 – 2,10,102
येज्दी एडवेंचर अन्य कलर (ट्यूबलेस) 2,30,969

फीचर्स और सेफ्टी

इन्हें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, फुल एलईडी लाइटिंग और गियर इंडिकेटर उपलब्ध हैं. एडवेंचर और स्क्रैम्बलर में राइड मोड्स (रोड, रेन, ऑफ-रोड) भी हैं. सेफ्टी के लिए इन्हें डुअल-चैनल एबीएस (तीन मोड्स के साथ), ट्रैक्शन कंट्रोल, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ और हैजर्ड लाइट्स सेफ्टी बढ़ाते हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

तीनों में 334 सीसी सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन है. एडवेंचर करीब 29 बीएचपी और 30 एनएम टॉर्क पैदा करती है, रोडस्टर और स्क्रैम्बलर भी इसी रेंज में हैं. 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट-एंड-स्लिपर क्लच के साथ ये शहरी ट्रैफिक से हाइवे और हल्के ऑफ-रोड तक बेहतर परफॉर्मेंस देती है. फ्यूल टैंक एडवेंचर में 15.5 लीटर और अन्य में 12.5 लीटर के आसपास है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։