Տեխնիկական նորություններ

YouTube Video Uploads : यूट्यूब पर अब तक कितने वीडियो हो चुके हैं अपलोड? आपकी सोच से कईं ज्यादा है आंकड़ा

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 10, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

YouTube Video Uploads : आज अगर किसी को कोई नई चीज सीखनी हो, गाने सुनने हों, फिल्म के ट्रेलर देखने हों या फिर किसी समस्या या परेशानी के बारे राय चाहिए हो, तो सबसे पहले यूट्यूब का नाम ही दिमाग में आता है. पिछले कई सालों में यूट्यूब ने दुनिया भर के करोड़ों लोगों की जिंदगी का हिस्सा बनकर इंटरनेट की दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है. शायद ही कोई ऐसा स्मार्टफोन यूजर होगा जिसने कभी यूट्यूब का यूज न किया हो. यही वजह है कि यह प्लेटफॉर्म आज दुनिया का सबसे बड़ा वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म बन चुका है. ऐसे में आइए आज हम आपको बताते हैं कि यूट्यूब पर अब तक कितने वीडियो अपलोड हो चुके हैं. 

कैसे हुई थी यूट्यूब की शुरुआत?

यूट्यूब की शुरुआत साल 2005 में पेपाल के तीन पूर्व कर्मचारियों स्टीव चेन, चाड हर्ली और जावेद करीम ने की थी. कहा जाता है कि दोस्तों के बीच हुई एक बातचीत से इस प्लेटफॉर्म का विचार बना था. इसके बाद 14 फरवरी 2005 को YouTube.com वेबसाइट लॉन्च की गई. उस समय शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यह वेबसाइट आने वाले सालों में दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो लाइब्रेरी बन जाएगी.

क्या था यूट्यूब का पहला वीडियो?

23 अप्रैल 2005 को यूट्यूब पर पहला वीडियो अपलोड किया गया था. इस वीडियो का नाम Me at the Zoo था, जिसे यूट्यूब के सह-संस्थापक जावेद करीम ने पोस्ट किया था. यह वीडियो सिर्फ 19 सेकेंड का था, जिसमें जावेद करीम एक चिड़ियाघर में दिखाई देते हैं. यह नॉर्मल सा वीडियो आज इंटरनेट इतिहास का हिस्सा बन चुका है और इसे करोड़ों बार देखा जा चुका है. 

यूट्यूब पर अब तक कितने वीडियो अपलोड हो चुके हैं?

यूट्यूब के अनुसार, अब तक लोग इस प्लेटफॉर्म पर 20 अरब से ज्यादा वीडियो अपलोड कर चुके हैं. यह आंकड़ा इतना बड़ा है कि सुनकर कोई भी हैरान रह जाए. इस पर हर मिनट हजारों नए वीडियो अपलोड होते हैं और दुनिया भर के करोड़ों लोग इन्हें देखते हैं. यूट्यूब के अनुसार, प्लेटफॉर्म पर औसतन हर दिन लगभग 2 करोड़ नए वीडियो अपलोड किए जाते हैं. यही वजह है कि यहां कंटेंट की कभी कमी नहीं होती है. 

किन-किन तरह का कंटेंट मिलता है यूट्यूब पर?

शुरुआती दिनों में यूट्यूब पर मुख्य रूप से पर्सनल वीडियो और छोटे क्लिप्स देखने को मिलते थे, लेकिन आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है. अब इस प्लेटफॉर्म पर म्यूजिक वीडियो, फिल्म ट्रेलर, पॉडकास्ट, एजुकेशनल कंटेंट, टेक्नोलॉजी रिव्यू, गेमिंग वीडियो, कुकिंग ट्यूटोरियल, लाइव स्ट्रीमिंग और न्यूज कंटेंट तक सब कुछ उपलब्ध है. यही कारण है कि बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी उम्र के लोग यूट्यूब का इस्तेमाल करते हैं. 

कितने लोग रोज करते हैं यूट्यूब का इस्तेमाल?

यूट्यूब की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल इस प्लेटफॉर्म ने दुनिया भर में लगभग 2.5 अरब दर्शकों तक अपनी पहुंच बनाई. साथ ही यूट्यूब म्यूजिक और यूट्यूब प्रीमियम के 100 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके हैं. लोग अब सिर्फ फ्री वीडियो ही नहीं बल्कि प्रीमियम सेवाओं के लिए भी भुगतान करने को तैयार हैं. 

यह भी पढ़ें – Samsung का नया फ्लैगशिप मॉडल हुआ लीक, Galaxy S27 Pro की बैटरी और डिस्प्ले डिटेल्स आईं सामने

यूट्यूब कैसे बना कमाई का जरिया?

यूट्यूब ने सिर्फ दर्शकों को ही फायदा नहीं पहुंचाया, बल्कि लाखों लोगों के लिए कमाई का बड़ा जरिया भी बन गया. साल 2007 में शुरू किए गए यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम ने आम लोगों को अपने वीडियो से कमाई करने का मौका दिया. आज दुनिया भर में लाखों कंटेंट क्रिएटर इसी प्लेटफॉर्म की मदद से अपना करियर बना रहे हैं. कई ऐसे लोग भी हैं जो यूट्यूब की वजह से वैश्विक पहचान हासिल कर चुके हैं और करोड़ों रुपये कमा रहे हैं. 

म्यूजिक वीडियोज को यूट्यूब ने कैसे दिया बड़ा प्लेटफॉर्म?

यूट्यूब ने कई नए सिंगर्स और आर्टिस्ट को पहचान दिलाने का जरूरी काम किया है. दुनिया के कई फेमस सिंगर्स को शुरुआती पॉपुलैरिटी यूट्यूब से ही मिली. आज प्लेटफॉर्म पर सैकड़ों ऐसे म्यूजिक वीडियो मौजूद हैं जिन्होंने 1 अरब से ज्यादा व्यूज हासिल किए हैं. यूट्यूब की वजह से म्यूजिक इंडस्ट्री को डिजिटल दौर में काफी फायदा मिला है और यह पहले से ज्यादा लोगों तक पहुंच पाई है. जहां पहले लोग यूट्यूब को केवल वीडियो अपलोड और देखने की वेबसाइट समझते थे, लेकिन आज यह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन चुका है. यूट्यूब अब नेटफ्लिक्स, डिज्नी प्लस और अमेजन प्राइम वीडियो जैसे बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को कड़ी टक्कर दे रहा है. वहीं इसका शॉर्ट वीडियो फीचर यूट्यूब शॉर्ट्स, टिकटॉक और इंस्टाग्राम रील्स के साथ सीधे मुकाबले में है. 

यह भी पढ़ें – eSIM या Physical SIM? आपकी एक गलती से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानिए किसमें ज्यादा खतरा

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։