Hyundai ला रही है सबसे एडवांस्ड i20! फीचर्स देख प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में मचेगी हलचल


Last Updated:

हुंडई अपनी नई जनरेशन i20 को बेहद आकर्षक और हाई-टेक अवतार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. टीजर में दिखी Lamborghini जैसी Y-Shape LED DRLs, फुल-विड्थ LED बार और Level-2 ADAS ने पहले ही उत्साह बढ़ा दिया है. इसके अलावा डुअल स्क्रीन, 360° कैमरा और स्पोर्टी डिजाइन इसे सेगमेंट की सबसे एडवांस्ड हैचबैक बना सकते हैं. आखिर नई i20 में क्या-क्या खास होगा? पूरी जानकारी जानने के लिए खबर पढ़ें.

ख़बरें फटाफट

Hyundai ला रही है सबसे एडवांस्ड i20! फीचर्स देख इंप्रेस हो जाएंगेZoom

Hyundai i20 का टीज़र सामने आया है.

हुंडई मोटर अपनी पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक i20 की चौथी पीढ़ी को तैयार कर रही है, जिसका लॉन्च इसी साल के अंत में होने वाला है. हाल ही में जारी किए गए टीजर इमेज में नई i20 का फ्रंट एंड दिखाया गया है, जो काफी स्पोर्टियर और मॉडर्न लग रहा है. नई कार में Y-शेप LED डे-टाइम रनिंग लैंप्स (DRLs) दिए गए हैं, जो लैंबोर्गिनी रेवेल्टो जैसी लगती हैं. इसके साथ फुल-विड्थ LED बार और रेक्टैंगुलर हेडलैंप्स का कॉम्बिनेशन इसे प्रीमियम और आकर्षक बनाता है.

टेस्ट म्यूल्स पर पहले भी कई बार स्पॉट हुई इस कार में एंगुलर डिजाइन लैंग्वेज अपनाई गई है, जो मौजूदा मॉडल से ज्यादा बोल्ड और बॉक्सी दिखती है. भारत में सब-4 मीटर की लंबाई बरकरार रखने की उम्मीद है, ताकि टैक्स बेनिफिट मिल सके. नई i20 यंग कस्टमर्स की पसंद को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है, जिसमें स्पोर्टीनेस और प्रैक्टिकलिटी का बेहतरीन मेल है.

संभावित डिजाइन

नई जनरेशन i20 का एक्सटीरियर काफी बदलाव वाला होगा. फ्रंट में अपराइट फ़ेसिया, नया ग्रिल और Y-शेप LED DRLs के साथ फुल-विड्थ बार दिया गया है. साइड प्रोफाइल में शार्प डोर और विंडो लाइन्स, एंगुलर रूफलाइन और स्पोर्टी अलॉय व्हील्स नज़र आएंगे. रियर में भी Y-शेप टेललैंप्स और रिफ्रेश्ड बंपर होने की संभावना है. भारत में कार की लंबाई 3995 mm के आसपास रहेगी, जबकि ब्राजील जैसे मार्केट्स में ऊंचाई में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है.

इंटीरियर और फीचर्स

इंटीरियर को भी ज्यादा शार्प और मॉडर्न बनाया जाएगा. कर्व्ड ड्यूल स्क्रीन्स, बड़ा सेंट्रल डिस्प्ले और Pleos Connect जैसे एडवांस्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम की उम्मीद है. नया कलर थीम, अपडेटेड अपहोल्स्ट्री और बेहतर मैटेरियल क्वालिटी के साथ केबिन ज्यादा प्रीमियम फील देगा. 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा जैसी सुविधाएं भी मिल सकती हैं.

सेफ्टी

सुरक्षा के मामले में नई i20 लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) के साथ आएगी, जो मॉडर्न हैचबैक सेगमेंट में मजबूत दावेदारी करेगी. इसमें विभिन्न सेंसर, कैमरे और सेफ्टी फीचर्स का पैकेज शामिल होने वाला है.

इंजन और परफॉरमेंस

भारतीय बाजार में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन को कैरी ओवर किया जा सकता है, जो 83 PS (मैनुअल) और 88 PS (iVT) पावर देता है. टॉर्क 114.7 Nm है. N Line वेरिएंट में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 120 PS पावर और 172 Nm टॉर्क के साथ रहेगा. ट्रांसमिशन ऑप्शन में 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT शामिल हैं. कुछ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाइब्रिड पावरट्रेन का विकल्प भी मिल सकता है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें





Source link