Hyundai Creta इंडियन कार मार्केट में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल है. ये स्टाइलिश लुक, आरामदायक केबिन, एडवांस फीचर्स और मजबूत परफॉर्मेंस के कारण फैमिली और यंग कस्टमर दोनों को पसंद आती है. जुलाई 2026 में कंपनी ने पेट्रोल वेरिएंट्स पर खास छूट की पेशकश की है, जिससे नई कार खरीदना और पुरानी कार बदलना दोनों आसान हो गए हैं.
क्रेटा की खासियत इसका संतुलित डिजाइन, विश्वसनीय इंजन और लॉन्ग ट्रिप्स के लिए अच्छा कम्फर्ट है. शहर की सड़कों पर आसानी से चलने के साथ-साथ ये हाईवे पर स्टेबिलिटी भी बरकरार रखती है. इस महीने के ऑफर्स इसे और किफायती बनाते हैं. जो लोग लंबे समय से अच्छी एसयूवी की तलाश में हैं, उनके लिए ये सही समय है. आइए जानते हैं कि जुलाई 2026 में क्रेटा को कितनी छूट के साथ खरीदा जा सकता है?
डिस्काउंट डिटेल्स
इस महीने हुंडई क्रेटा के अधिकांश पेट्रोल वेरिएंट्स पर कुल 95,000 रुपये तक के फायदे उपलब्ध हैं, जिनमें N Line वर्जन भी शामिल है. कुल डिस्काउंट में 30 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 30 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर या 50 हजार रुपये का स्क्रैपेज डिस्काउंट और 15 हजार रुपये का अपग्रेड ऑफर शामिल है.
क्रेटा पेट्रोल आईवीटी ट्रिम्स या बेस ई पेट्रोल वेरिएंट चुनने वाले ग्राहकों को कुल 90 हजार रुपये तक के लाभ मिल सकते हैं, जिसमें अपग्रेड ऑफर 10 हजार रुपये रह जाता है. वहीं, डीजल वेरिएंट्स पर केवल 5 हजार रुपये का स्क्रैपेज डिस्काउंट दिया जा रहा है. क्रेटा के सभी वेरिएंट्स पर अतिरिक्त 5 हजार रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी उपलब्ध है.आपको बता दें कि इसकी एक्स शोरूम कीमत 10.11 लाख रुपये से शुरू होकर 19.99 लाख तक जाती है. आइए डिजाइन से लेकर इंजन-माइलेज डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.
डिजाइन और इंटीरियर
क्रेटा का एक्सटीरियर काफी मॉडर्न और बोल्ड है. 4330 मिमी लंबाई, 1790 मिमी चौड़ाई और 1635 मिमी ऊंचाई के साथ ये मजबूत रोड प्रजेंस दिखाती है. एलईडी लाइट्स, कनेक्टेड टेललाइट्स और स्पोर्टी एलीमेंट्स इसे आकर्षक बनाते हैं. उपलब्ध कलर ऑप्शन इसे हर उम्र के ग्राहकों को सूट करते हैं.
इसका केबिन काफी प्रीमियम और बड़ा है अच्छी क्वालिटी के मैटेरियल, आरामदायक सीटें और साफ लेआउट अंदर बैठने वालों को लग्जरी अनुभव कराते हैं. पर्याप्त स्टोरेज स्पेस और एर्गोनॉमिक डिज़ाइन लंबी यात्राओं को भी आरामदायक बनाते हैं.
फीचर्स और सेफ्टी
कार में डुअल डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग और एडवांस कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं हैं. ये फीचर्स रोजमर्रा की ड्राइविंग को आसान और मजेदार बना देते हैं.
सुरक्षा के लिहाज से भी क्रेटा काफी मजबूत है. स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, एबीएस, स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट और एडवांस्ड सेफ्टी सिस्टम पैसेंजर की सेफ्टी सुनिश्चित करते हैं.
इंजन और माइलेज
इसके साथ 1.5 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प उपलब्ध हैं. ये इंजन अच्छी पावर और टॉर्क देते हैं. माइलेज 17 से 21 किलोमीटर प्रति लीटर तक मिल सकता है, जो इस सेगमेंट में काफी कंपीटिटिव है.