Automobile

Hyundai Creta 2027: नई जनरेशन में Pleos Connect, Hybrid और AWD! जानें बड़े अपडेट

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 5, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

Hyundai Creta का नेक्स्ट जनरेशन मॉडल अब पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और एडवांस होने वाला है. Pleos Connect सिस्टम, Hybrid इंजन, AWD और Level 2+ ADAS जैसे फीचर्स इसे सेगमेंट में गेमचेंजर बना सकते हैं. कैलिफोर्निया में टेस्टिंग के दौरान सामने आए स्पाई शॉट्स से इसके डिजाइन और इंटीरियर में बड़े बदलाव का संकेत मिला है. जानिए नई Creta में क्या कुछ खास मिलने वाला है.

ख़बरें फटाफट

 Hyundai Creta हो जाएगी और भी एडवांस, 2027 में एंट्रीZoom

Hyundai Creta काफी बदलने वाली है.

Hyundai अपनी पॉपुलर मिड-साइज SUV क्रेटा के थर्ड जेनरेशन (कोडनेम SX3) पर काम कर रही है, जिसकी लॉन्च 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में होने की उम्मीद है. हाल ही में कैलिफोर्निया से इसके स्पाई शॉट्स सामने आए हैं, जिनमें नया डैशबोर्ड, Pleos Connect इंफोटेनमेंट सिस्टम और कई बड़े बदलाव नजर आ रहे हैं. इन अपडेटेड के साथ क्रेटा न सिर्फ टेक्नोलॉजी में आगे होगी बल्कि डिजाइन, परफॉर्मेंस और फीचर्स के मामले में भी सेगमेंट में दबदबा बनाए रखेगी.

Pleos Connect सिस्टम हुंडई के सॉफ्टवेयर डिफाइन्ड व्हीकल (SDV) प्लेटफॉर्म का हिस्सा है. ये क्रेटा को भविष्य के लिए तैयार करेगा, जहां OTA अपडेट्स के जरिए इंजन, सस्पेंशन और फीचर्स को भी अपग्रेड किया जा सकेगा. भारत में ये सिस्टम सबसे पहले नई क्रेटा में आने की संभावना है. मौजूदा क्रेटा सेगमेंट की टॉप सेलिंग कार बनी हुई है और नए अपडेट्स के साथ इसका दबदबा और मजबूत होने वाला है. आइए संभावित डिटेल पर नज़र डालते हैं.

डिजाइन और इंटीरियर

न्यू जेन क्रेटा बड़े साइज की होगी. इसमें 19-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे, जो इसे ज्यादा आक्रामक और प्रीमियम लुक देंगे. एक्सटीरियर में पिक्सल-स्टाइल LED लाइट्स, नया 4-डॉट हुंडई लोगो, हाई और अपराइट फ्रंट फेसिया के साथ टॉलर हूड लाइन देखने को मिलेगी. डुअल फ्रंट रडार की मौजूदगी Level 2+ ADAS फीचर्स को मजबूत करेगी.

इंटीरियर पूरी तरह रिफ्रेश्ड होने वाला है. सेंट्रल कंसोल क्लीनर और मॉडर्न दिखता है. गियर सेलेक्टर अब स्टीयरिंग कॉलम पर शिफ्ट-बाय-वायर स्टॉक के रूप में आ जाएगा, जिससे सेंटर कंसोल के नीचे ज्यादा स्टोरेज स्पेस मिलेगा. फ्लश-फिटेड एयर वेंट्स और इमर्सिव एंबियंट लाइटिंग केबिन को प्रीमियम फील देंगे.

फीचर्स और सेफ्टी

सबसे बड़ी हाइलाइट नया Pleos Connect इंफोटेनमेंट सिस्टम है. बड़े सेंट्रल टचस्क्रीन पर इंफोटेनमेंट, इंस्ट्रूमेंटेशन और कनेक्टिविटी फ़ंक्शंस इंटीग्रेटेड हैं. इसमें Gleo AI असिस्टेंट, मॉड्यूलर ऐप मार्केट, स्प्लिट स्क्रीन और OTA अपडेट्स का सपोर्ट मिलेगा. ड्राइवर के सामने कॉम्पैक्ट डिस्प्ले रहेगा. स्टीयरिंग व्हील पर बटन दिए गए हैं, जिससे टचस्क्रीन पर निर्भरता कम होगी.

इसे डुअल-फ्रंट रडार के साथ ADAS फीचर्स में काफी सुधार होने की उम्मीद है. मल्टी-लिंक रियर सस्पेंशन बेहतर हैंडलिंग और राइड क्वालिटी देगा. टॉप वेरिएंट्स में AWD ऑप्शन भी उपलब्ध हो सकता है. इसके अलावा, मौजूदा सेफ्टी फीचर्स तो जारी ही रहेंगे.

इंजन और माइलेज

पेट्रोल, डीजल के साथ हाइब्रिड वेरिएंट भी पेश किया जाएगा. हाइब्रिड मॉडल में ‘Smart Regenerative’ ब्रेकिंग और Pleos OS के जरिए बेहतर एनर्जी मैनेजमेंट मिलेगा, खासकर शहर की ड्राइविंग में माइलेज सुधरेगा. नया सस्पेंशन और सॉफ्टवेयर अपडेट्स परफॉर्मेंस को और निखारेंगे. कुल मिलाकर नई हुंडई क्रेटा टेक्नोलॉजी, कम्फर्ट और परफॉर्मेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन लेकर आ रही है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।