Auto News

Creta-Venue की जबरदस्त डिमांड, फिर भी Hyundai की घटी सेल! जानिए क्या वजह?

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 1, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने जून 2026 में कुल 51,335 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जिसमें 39,635 यूनिट्स घरेलू बाजार और 11,700 यूनिट्स का एक्सपोर्ट शामिल हैं. पिछले साल की समान अवधि की तुलना में घरेलू बिक्री में 9.97% की गिरावट आई है. कंपनी ने इस गिरावट का मुख्य कारण एक सप्लायर की मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री में लगी आग को बताया, जिससे पार्ट्स की सप्लाई प्रभावित हुई और लगभग 13,900 यूनिट्स का प्रोडक्शन नहीं हो पाया था.

मई 2026 की तुलना में जून में डोमेस्टिक डिस्पैच भी 17.15% कम रहा. हालांकि, कंपनी ने 22 जून से उत्पादन सामान्य कर लिया है और Q2 में नुकसान की भरपाई करने की उम्मीद जताई है. Creta, Venue, Exter जैसी पॉपुलर SUV मॉडल्स की मजबूत डिमांड के बावजूद ये अस्थायी व्यवधान पड़ा. कंपनी नई SUV लॉन्च के साथ आगे मजबूत प्रदर्शन की तैयारी कर रही है.

प्रोडक्शन कम होने से बिक्री घटी

हुंडई मोटर इंडिया के एमडी एवं सीईओ, तरुन गर्ग ने कहा कि सप्लायर फैक्ट्री में आग लगने से जून में करीब 13,900 यूनिट्स का उत्पादन प्रभावित हुआ. कंपनी ने वैकल्पिक स्रोतों से पार्ट्स का इंतजाम कर 22 जून 2026 से सभी प्लांट्स में सामान्य उत्पादन बहाल कर दिया है. इस बात की जानकारी पहले स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए दी जा चुकी थी. कंपनी Q2 FY2026-27 में खोए वॉल्यूम की भरपाई करने की योजना बना रही है. जून की सेल्स रिपोर्ट देखिए-

  • कुल बिक्री: 51,335 यूनिट्स
  • घरेलू: 39,635 यूनिट्स (-9.97% सालाना)
  • एक्सपोर्ट: 11,700 यूनिट्स
  • मई 2026 की तुलना में घरेलू बिक्री 8,202 यूनिट्स कम रही

 दूसरी तिमाही (Q2) का परफॉरमेंस

जून की कमजोर बिक्री के बावजूद अप्रैल-मई में अच्छी बिक्री से Q2 घरेलू बिक्री 5.38% बढ़ी. Creta, Venue, Exter, Verna, Alcazar और Creta Electric जैसी गाड़ियों की मांग मजबूत रही. हालांकि, निर्यात में करीब 20% की गिरावट से कुल तिमाही बिक्री में 1.28% की मामूली कमी आई.

फ्यूचर प्लान

उत्पादन पूरी तरह सामान्य होने के साथ हुंडई आने वाले महीनों में स्टेबल ग्रोथ की उम्मीद रखती है. कंपनी इस वित्तीय वर्ष में नई मिड-साइज ICE SUV और सब-4 मीटर इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जो Venue-Creta के बीच और किफायती EV सेगमेंट में मजबूती देगी. ये लॉन्च SUV पोर्टफोलियो को और मजबूत करेंगे.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।