Automobile

Hyundai Motor India Limited Sales April 2026: 51,902 Units का रिकॉर्ड, Hyundai Venue बनी नंबर-1 SUV

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 1, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

अप्रैल 2026 में Hyundai Motor India Limited ने बिक्री के नए रिकॉर्ड बना दिए, जहां घरेलू बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. इस ग्रोथ की सबसे बड़ी वजह बनी Hyundai Venue, जिसने अब तक का बेस्ट परफॉर्मेंस दिया. एक्सपोर्ट में गिरावट के बावजूद कंपनी की रणनीति साफ है-भारतीय बाजार पर फोकस. क्या ये रफ्तार आगे भी बनी रहेगी? पूरी खबर में जानिए.

ख़बरें फटाफट

21 KM माइलेज, सनरूफ...कीमत मात्र ₹8 लाख; इस SUV ने कराई हुंडई की मौज!Zoom

Hyundai Venue को खूब ग्राहक मिल रहे हैं.

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने वित्तीय वर्ष 2027 की शुरुआत शानदार तरीके से की है. अप्रैल 2026 में कंपनी ने भारत में 51,902 यूनिट्स की डोमेस्टिक बिक्री दर्ज की है, जो अब तक के किसी भी अप्रैल महीने का रिकॉर्ड है. अप्रैल 2025 में कंपनी ने 44,374 यूनिट्स बेची थीं, यानी इस साल 16.96% की सालाना वृद्धि (YoY) दर्ज की गई है. कुल बिक्री (डोमेस्टिक + एक्सपोर्ट) की बात करें तो कंपनी ने अप्रैल 2026 में 65,610 यूनिट्स बेची हैं.

ये आंकड़ा पिछले साल के 60,774 यूनिट्स की तुलना में 7.96% अधिक है. हालांकि, एक्सपोर्ट में गिरावट देखने को मिली. अप्रैल 2026 में कंपनी ने 13,708 यूनिट्स एक्सपोर्ट किए, जो अप्रैल 2025 के 16,400 यूनिट्स से 16.41% कम है. मार्च 2026 की तुलना में डोमेस्टिक बिक्री में हल्की गिरावट (5.74%) जरूर दर्ज हुई है, लेकिन साल-दर-साल मजबूत वृद्धि भारतीय बाजार में लगातार मांग बनी रहने का संकेत देती है.

Hyundai Venue ने तोड़े रिकॉर्ड

अप्रैल में कंपनी की सफलता का सबसे बड़ा सितारा हुंडई वेन्यू रही. इसने 12,420 यूनिट्स की डोमेस्टिक बिक्री के साथ अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ मासिक प्रदर्शन किया. हाल ही में वेन्यू और वेन्यू एन लाइन को 5-स्टार भारत NCAP सेफ्टी रेटिंग मिलने के बाद खरीदारों का विश्वास बढ़ा है. नई अपडेट्स, स्पेशल एडिशन और बेहतर सेफ्टी फीचर्स ने इस सब-4 मीटर SUV को और आकर्षक बना दिया है.

हुंडई वेन्यू की एक्स-शोरूम कीमत ₹8 लाख से ₹15.82 लाख के बीच है. इसका डिजाइन बोल्ड ग्रिल और कनेक्टेड LED टेललैंप्स के साथ प्रीमियम है. फीचर्स में 12.3-इंच स्क्रीन, 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, ADAS लेवल 2 और सनरूफ शामिल हैं. ये 1.2L पेट्रोल, 1.0L टर्बो और 1.5L डीजल इंजन विकल्पों में आती है. माइलेज 18 से 21 किमी/लीटर है और इसे BNCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है.

प्रोडक्ट अपडेट्स का असर

हुंडई का मानना है कि विभिन्न सेगमेंट में किए गए प्रोडक्ट इंटरवेंशन्स ने इस ग्रोथ को संभव बनाया. एक्सटर, वरना, क्रेटा (समर एडिशन) और आयोनिक 5 जैसी गाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया. इसके अलावा ग्रैंड i10 नियोस वाइब एडिशन और वेन्यू नाइट एडिशन जैसे लिमिटेड एडिशन्स ने लाइनअप को तरोताजा रखा है. कंपनी हैचबैक, सेडान, SUV और इलेक्ट्रिक वाहनों के सभी प्रमुख सेगमेंट्स में मजबूत उपस्थिति बनाए हुए है.

डोमेस्टिक फोकस की रणनीति

एक्सपोर्ट बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद हुंडई ने अप्रैल में मुख्य रूप से घरेलू बाजार पर ध्यान केंद्रित किया. भारतीय बाजार में SUV सेगमेंट की मजबूत मांग और कंपनी की रिफ्रेश्ड प्रोडक्ट रेंज ने अच्छे परिणाम दिए. एक्सपर्ट्स का मानना है कि हुंडई आने वाले समय में नए लॉन्च और अपडेट्स के जरिए इस गति को बनाए रखेगी. साथ ही ग्लोबल मार्केट की चुनौतियों के बीच एक्सपोर्ट रणनीति को भी संतुलित रखने की कोशिश करेगी.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।