Automobile

Hyundai Sales Report April 2026: Creta नंबर-1, Venue और i20 की बंपर सेल

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 16, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Hyundai इंडियन मार्केट में Maruti, Mahindra और Tata Motors के बाद चौथी सबसे बड़ी कार कंपनी है. इन्होंने वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत काफी पॉज़िटिव नोट पर की है. पिछले महीने हुंडई की कुल 51,902 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 44,374 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 16.96 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालें, तो Hyundai Creta कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है. इसके बाद Venue, Exter, i20 और Aura की मांग भी बढ़ी है. वहीं, Verna और Alcazar जैसी कारों की मांग बढ़ी है. आइए, कंपनी की मॉडल-वाइज सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

Hyundai Creta

सेल के मामले में पहले नंबर पर हुंडई क्रेटा है. पिछले महीने इसकी कुल 15,291 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 17,016 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 10 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है. इसके बावजूद भी क्रेटा ने नंबर-1 का ताज अपने पास रखा है.

इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹10.79 लाख से शुरू होकर ₹20 लाख तक जाती है. ये मॉडर्न डिजाइन, LED लाइट्स, मस्कुलर लुक और प्रीमियम फील के साथ आती है. इंटीरियर स्पेशियस और प्रीमियम है, जिसे पैनोरमिक सनरूफ, डुअल स्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स और अच्छे क्वालिटी वाले मैटेरियल के साथ खरीदा जा सकता है. फीचर्स में वायरलेस चार्जिंग, ADAS, 360° कैमरा, बूस्टेड ऑडियो और क्रूज कंट्रोल आदि शामिल हैं.

सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ESC, 360° कैमरा, ADAS और मजबूत स्ट्रक्चर मिलते हैं. इंजन ऑप्शन की बात करें, तो इसे 1.5L पेट्रोल (115 PS), 1.5L टर्बो पेट्रोल (160 PS) और 1.5L डीजल (116 PS) ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं. ट्रांसमिशन विकल्प में MT, IVT, DCT और AT शामिल हैं. माइलेज पेट्रोल में 17-18 kmpl और डीजल में 21.8 kmpl तक है.

Hyundai Venue

लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेन्यू है. पिछले महीने इस छोटी SUV की 12,420 यूनिट सेल की गई हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में बिकी इसकी कुल 7953 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 56.17 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Hyundai Exter

बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर एक्स्टर है. अप्रैल 2026 में इस माइक्रो SUV को कुल 8096 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में सेल की गईं इसकी 5416 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 49.48 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Hyundai i20

सेल्स रिपोर्ट में चौथे नंबर पर हुंडई आई20 है. पिछले महीने इसकी कुल 5624 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में बेची गई इसकी कुल 3525 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 59.55 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Hyundai Aura

मामूली बढ़ोतरी की दम पर ऑरा ने भी टॉप-5 कारों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पिछले महीने इसकी कुल 4587 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में बिकी इसकी कुल 4224 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 8.59 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई कंपनी की टॉप-5 कारों के अलावा अप्रैल 2026 में i10 NIOS की 4149 यूनिट, Verna की 865 यूनिट, Alcazar की 850 यूनिट और IONIQ 5 की मात्र 20 यूनिट बिकी हैं. वहीं, Hyundai Tucson को एक भी ग्राहक नहीं मिला.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।