IGNOU Placement Drive 2026: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका, IGNOU में चलेगा प्लेसमेंट ड्राइव

सतीश कुमार
3 Min Read


इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी यानी इग्नू अपने वर्तमान छात्रों और पुराने छात्रों के लिए एक बड़ा प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करने जा रही है. यह प्लेसमेंट अभियान 10 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक देश के अलग-अलग राज्यों में स्थित इग्नू सेंटर्स पर होगा. जो युवा नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए यह एक अच्छा अवसर है क्योंकि इसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के जरिए भाग लेकर सीधे इंटरव्यू और जॉब ऑफर पाने का मौका मिलेगा.

इग्नू की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस प्लेसमेंट ड्राइव में फिनटेक, आईटी और बीपीओ सेक्टर की कई नामी कंपनियां हिस्सा लेंगी. ये कंपनियां अलग-अलग पदों के लिए युवाओं को नौकरी के ऑफर देंगी. फ्रेशर्स के साथ-साथ ऐसे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास थोड़ा बहुत काम का अनुभव है. इससे युवाओं को अपने करियर की शुरुआत या आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिलेगा.

प्लेसमेंट ड्राइव अलग-अलग राज्यों में तय तारीखों पर आयोजित की जाएगी. कर्नाटक रीजन में बेंगलुरु और बीजापुर में 11 और 13 फरवरी 2026 को प्लेसमेंट होगा. महाराष्ट्र रीजन में मुंबई, पुणे और नागपुर में 10, 11 और 13 फरवरी 2026 को उम्मीदवारों को मौका मिलेगा. वहीं उत्तराखंड रीजन में देहरादून में 12 फरवरी 2026 को प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जाएगी. उम्मीदवार अपने नजदीकी सेंटर और तारीख के अनुसार प्लेसमेंट में शामिल हो सकते हैं.

कहां करना होगा रजिस्ट्रेशन

जो भी अभ्यर्थी इस प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन करते समय उम्मीदवार को अपने रीजन से जुड़ी जानकारी भरनी होगी. इग्नू ने छात्रों को सलाह दी है कि वे समय रहते आवेदन कर लें ताकि अंतिम समय में किसी तरह की दिक्कत न हो.

प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने के लिए उम्मीदवार ने इग्नू से किसी भी तरह की यूजी, पीजी, डिप्लोमा, बीए, एमबीए या अन्य डिग्री हासिल की हो. इसके साथ ही उम्मीदवार में अच्छे संवाद कौशल, टीम के साथ काम करने की समझ, सीखने की इच्छा, समय प्रबंधन और बुनियादी डिजिटल जानकारी होना जरूरी है. कंपनियां इंटरव्यू के दौरान इन बातों पर खास ध्यान देंगी.

ये हैं जरूरी डाक्यूमेंट्स

प्लेसमेंट के दिन उम्मीदवारों को कुछ जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे. इसमें रेज्युमे की दो अपडेटेड कॉपी, आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट जैसे सरकारी पहचान पत्र, इग्नू का आई कार्ड, दो हालिया पासपोर्ट साइज फोटो, सभी मार्कशीट और सर्टिफिकेट की ओरिजिनल और फोटोकॉपी शामिल हैं. अगर उम्मीदवार ने पहले कहीं काम किया है, तो अनुभव प्रमाण पत्र भी साथ लाना होगा.

यह भी पढ़ें – दिल्ली के नर्सरी स्कूलों की दूसरी लिस्ट होने वाली है जारी, ये डॉक्यूमेंट रखें तैयार

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.