Incognito Mode Vs VPN: प्राइवेसी के लिए कौन-सा तरीका रहेगा ज्यादा असरदार? यहां जानें सब कुछ


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • इनकॉग्निटो मोड ब्राउजिंग हिस्ट्री, कुकीज को छुपाता है, पीसी पर प्राइवेसी देता है।
  • वीपीएन इंटरनेट ट्रैफिक को एन्क्रिप्ट कर, आईपी मास्क कर प्राइवेसी बढ़ाता है।
  • इनकॉग्निटो मोड आईएसपी से ट्रैफिक छुपा नहीं सकता, वीपीएन यह काम करता है।
  • अधिकतम प्राइवेसी के लिए इनकॉग्निटो मोड और वीपीएन एक साथ उपयोग करें।

Incognito Mode Vs VPN: इंटरनेट ब्राउजिंग के दौरान प्राइवेसी के लिए लोग Incognito Mode और VPN का यूज करते हैं. आजकल लगभग हर ब्राउजर में इनकॉग्निटो मोड मिलने लगा है. गूगल क्रोम में यह इसी नाम से अवेलेबल है तो माइक्रोसॉफ्ट एज में यह इनप्राइवेट ब्राउजिंग और मोजिला फायरफॉक्स में प्राइवेट मोड नाम से मिलता है. इनके नाम भले ही अलग हो, लेकिन काम एक ही है. यह ब्राउजिंग के दौरान प्राइवेसी की एक्स्ट्रा लेयर एड कर देता है. लेकिन क्या यह VPN की तरह ही काम करता है? इसका जवाब है नहीं. दोनों में कई बड़े अंतर हैं.

अलग-अलग तरीके से काम करते हैं Incognito Mode और VPN

भले ही दोनों से प्राइवेसी मिलने की बात कही जाती हो, लेकिन Incognito Mode और VPN के काम करने का तरीका बिल्कुल अलग है. Incognito Mode आपके कंप्यूटर में ब्राउजिंग हिस्ट्री, कैशे, और कूकीज को हाइड कर देता है. यानी अगर कोई दूसरा यूजर आपके पीसी को यूज करेगा तो उसे ये चीजें नहीं दिखेंगी. दूसरी तरफ VPN आपके इंटरनेट ट्रैफिक को ही मास्क कर देता है और इसे दूसरी लोकेशन पर मौजूद सर्वर से रूट करता है. Incognito Mode आपके इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर से ट्रैफिक हाइड नहीं कर सकता, जबकि VPN को इसी काम के लिए यूज किया जाता है.

Incognito Mode से ज्यादा प्रोटेक्शन देता है VPN

ब्राउजिंग के दौरान प्राइवेसी देने के अलावा VPN कई और काम भी करता है. यह आपके ट्रैफिक को एनक्रिप्ट और IP को मास्क कर देता है. इसका फायदा यह होता है कि इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर और हैकर समेत कोई भी आपके कनेक्शन को इंटरसेप्ट नहीं कर पाता. इससे आपकी वेब एक्टिविटी एकदम प्राइवेट रहती है. इन्हीं कारणों से पब्लिक वाईफाई पर VPN यूज करने की सलाह दी जाती है. अगर आप VPN यूज कर रहे हैं तो एडवरटाइजर और टारगेटेड एड नहीं दिखा सकते. Incognito Mode में आपको ये सारे फीचर्स नहीं मिलते. 

Incognito Mode और VPN दोनों को साथ यूज करने पर होंगे कई फायदे

अगर आपको मैक्सिमम प्राइवेसी चाहिए तो आप Incognito Mode और VPN दोनों को एक साथ यूज कर सकते हैं. Incognito Mode आपके डिवाइस पर दूसरे यूजर से आपकी ब्राउजिंग हिस्ट्री को सेफ रखेगा, वहीं VPN के कारण इंटरनेट सर्विस प्रोवाइड आपकी जानकारी नहीं जुटा पाएगा. दोनों को साथ यूज करने के लिए पहले VPN ऐप ओपन कर कनेक्शन इनेबल कर लें. इसके बाद ब्राउजर में Incognito Mode सेलेक्ट करें. अगर आप VPN एक्सटेंशन यूज कर रहे हैं तो इनकॉग्निटो मोड में बाई डिफॉल्ट डिसेबल होती हैं, जिसे आपको इनेबल करना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें-

iPhone Boxes को ओपन करना इतना मुश्किल क्यों है? सिर्फ डिजाइन ही नहीं, फीलिंग का भी है मामला



Source link