नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने मजबूत पकड़ बना ली है। साउथ अफ्रीका को 159 रन पर समेटने के बाद पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए हैं। जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट चटकाए। हालांकि, पहले दिन ही एक विवाद ने जन्म ले लिया।
बावुमा को बोला बौना
हिंदी शब्द ‘बौना’ आमतौर पर छोटे कद के लोगों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। बुमराह की इस टिप्पणी पर बौने शब्द के इस्तेमाल को कुछ लोगों ने आपत्तिजनक माना। हालांकि, साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजी कोच एशवेल प्रिंस ने इस विवाद से अपनी टीम को दूर रखा है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि साउथ अफ्रीका इसको लेकर कोई शिकायत नहीं करेगा।
आईसीसी भी खामोश
साउथ अफ्रीकी कोच के बयान से साफ है कि मेहमान टीम इस मामले को ज्यादा तूल नहीं दे रहा है। वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद भी आईसीसी खामोश है। कई फैंस ने इसकी आलोचना की है। सोशल मीडिया पर बुमराह की आलोचना करते हुए कहा कि स्टार खिलाड़ी को यह शोभा नहीं देता है। वहीं, आईसीसी की चुप्पी के पीछे बीसीसीआई के दबदबे की बात कही जा रही है।