हैदराबाद: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 22 से 26 नवंबर तक गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में भारत की कप्तानी ऋषभ पंत करते हुए नजर आएंगे क्योंकि शुभमन गिल गर्दन की चोट के बाद इस मैच से बाहर हो गए हैं. अब टेम्बा बावुमा की चुनौती को रोकना का जिम्मा पंत के ऊपर होगा. तो आइए इस मैच से जुड़ी कुछ अहम डिटेल्स के बारे में हम आपको बताते हैं.
जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम पर पहली बार अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेला जाने वाला है. ऐसे में यहां की लाल मिट्टी की बनी पिच को लेकर कुछ साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है. इस पिच पर अब तक वनडे और टी20 मैच ही खेले गए हैं. इस के पिच के मिजाज की बात करें तो व्हाइट बॉल क्रिकेट में यहां नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है वो नमी का फायदा उठाते हैं. तो वहीं पुरानी गेंद से स्पिनर्स मदद हासिल करते हैं.
भारत की प्लेइंग-11 में होगा बदलाव
इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बदलाव होना पूरी तरह से तय है. क्योंकि टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को स्क्वाड से रिलीज कर दिया है. ऐसे में उनकी जगह पर मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी साई सुदर्शन को दी जा सकती है. जो भारत के लिए नंबर 3 या नंबर 4 पर खेल सकते हैं. इसके अलावा भारत ने कोलकाता टेस्ट में 4 स्पिनर्स को खिलाया था. अब वो इस मैच में एक स्पिनर को बाहर कर प्रमुख बल्लेबाज को ला सकते हैं. ऐसे में अक्षर पटेल के बाहर होने के चांस ज्यादा है और उनकी जगह पर देवदत्त पडिक्कल को मौका दिया जा सकता है.
भारत और दक्षिण अफ्रीका के हेड टू हेड आंकड़े
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कुल 45 टेस्ट मैच हुए हैं. भारत को 14 मैचों में जबकि साउथ अफ्रीका को 19 मैचों में जीत मिली है. इस दौरान 10 मैच ड्रॉ हुए हैं. भारत को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए सीरीज के पहले मैच में हार मिली थी.
भारत और साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11
भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल/ देवदत्त पडिक्कल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), काइल वेरेन, मार्को जेनसन, कगिसो रबाडा, सेनुरन मुथुसामी, कॉर्बिन बॉश.

