India Can Never Be Separated From Sanatana Dharma: Pramod Krishnam – Amroha News

Jrs Computer
2 Min Read


मंडी धनौरा। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि इस देश में जब तक सनातन है तभी तक भारत देश का अस्तित्व है। भारत को सनातन से अलग नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र व राम से कभी भी समझौता नहीं किया जाना चाहिए। वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के मौके पर आयोजित हिंदू सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में विचार व्यक्त कर रहे थे।

Trending Videos

उन्होंने कहा कि यदि इस देश में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नहीं होता तो भारत की राजनीति में कभी भी परिवर्तन नहीं होता। संघ के प्रयासों से केंद्र सरकार ने कश्मीर में धारा 370 को समाप्त किया। 500 साल के संघर्ष को समाप्त कर अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण व प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। यह सब सनातन की परंपरा पर चलने वाले राजनैतिक दल की वजह से संभव हुआ। आचार्य ने कहा कि साल 2017 में प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने पर सनातन परंपरा मजबूत हुई। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में कट्टरपंथ को बढ़ावा दिया गया। मुख्य वक्ता संघ के सह प्रांत प्रचारक सुनील ने कहा कि सन 1925 में जब देश पराधीन था। उस समय संघ ने बिखरे समाज को राष्ट्र के रूप में सोचना सिखाया। उनका कहना था कि संघ कोई संस्था नहीं बल्कि जीवन पद्धति है। सेवा, संस्कार, समर्पण व संकल्प का प्रतीक है। इस मौके पर विधायक राजीव तरारा, पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, राजकुमार पाल, प्रशांक त्यागी, कुसुम अग्रवाल, सिम्मी अग्रवाल, मीनाक्षी जाटव, महकपाल सिंह, विश्वनाथ मांगलिक आदि मौजूद थे। संचालन डॉ. यतींद्र कटारिया ने किया।



Source link

Share This Article
Jrs Computer सेंटर है। वर्तमान में AmanShantiNews.com में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं, और Sports की खबरें कवर करते हैं। कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2020 में अमन शांति न्यूज से हुई थी। Sports,Business,Technology आदि संबंधी खबरों में दिलचस्पी है।
Leave a Comment