Last Updated:
India US Trade Deal: भारत और अमेरिका की अंतरिम ट्रेड डील से Harley-Davidson फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. इम्पोर्ट ड्यूटी जीरो होने पर Nightster, Sportster S और Pan America जैसी प्रीमियम बाइक्स की कीमतों में 20-40% तक भारी कटौती संभव है. कौन-सा मॉडल कितना सस्ता होगा और असली फायदा कब मिलेगा? जानिए पूरी डिटेल.

Harley Davidson
India US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में घोषित अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Trade Agreement) के तहत, अमेरिका मेड कार और बाइक पर भी इम्पोर्ट ड्यूटी जीरो करने की बात कही गई है. इसका एक बड़ा फायदा Harley-Davidson को होने वाला है. ये समझौता फरवरी 2026 में फ्रेमवर्क के रूप में घोषित हुआ है और मार्च 2026 तक फाइनल साइन होने की उम्मीद है.
मुख्य लाभ 800cc से 1600cc इंजन क्षमता वाली बाइक्स को मिलेगा, जहां पहले कुल इम्पोर्ट ड्यूटी लगभग 40-44% (बेसिक कस्टम्स ड्यूटी 40% + सोशल वेलफेयर सरचार्ज आदि) थी. कुछ रिपोर्ट्स में बड़े इंजन वाली बाइक्स (1600cc से ऊपर) पर भी महत्वपूर्ण कमी या जीरो ड्यूटी का जिक्र है, लेकिन आधिकारिक रूप से मुख्य फोकस 800-1600cc पर है.
Harley-Davidson की बाइक हो जाएंगी सस्ती!
ये बदलाव लागू होने के बाद Harley-Davidson के कई मॉडल्स की कीमतें काफी कम हो सकती हैं.इंडियन मार्केट में आने से पहले इन पर इम्पोर्ट कॉस्ट (लैंडेड कॉस्ट) में ड्यूटी का बड़ा हिस्सा हट जाएगा. हालांकि, एक्स-शोरूम प्राइस में अभी भी 28% GST, रोड टैक्स (राज्य अनुसार 12-18%), इंश्योरेंस और अन्य चार्जेस लगेंगे. इसलिए कुल कीमत में कमी 20-40% तक कटौती हो सकती है. इसके अलावा, ये भी देखना होगा कि सरकार द्वारा मिलने वाली छूट को मैन्युफैक्चरर कितना पास-ऑन करते हैं.
अभी क्या है कीमत?
मौजूदा समय में ये मोटरसाइकिलें नीचे बताई गई एक्स शोरूम कीमत पर बिक रही हैं. ये कीमतें मौजूदा इम्पोर्ट ड्यूटी सहित हैं. 2025 में कुछ प्राइस हाइक भी हुए थे. इसमें Fat Boy की कीमत ₹2.13 लाख तक बढ़ गई थी. मौजूदा मॉडल वाइज प्राइस जान लीजिए-
- Nightster (975cc Revolution Max): ₹14.54 लाख (बेस), Nightster Special ₹15.38 लाख.
- Sportster S (1252cc): ₹18.05 लाख.
- Pan America 1250 (1252cc, एडवेंचर टूरिंग, स्पेशल वेरिएंट): ₹24.64 लाख से ₹27.16 लाख.
जीरो इम्पोर्ट ड्यूटी के बाद संभावित कीमत
इम्पोर्ट ड्यूटी कम होने के बाद बचत का बड़ा हिस्सा (60-80% तक) ग्राहकों तक पहुंचने की उम्मीद है. हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल डेटा नहीं जारी हुआ है. इम्पोर्ट टैक्स जीरो होने के बाद संभावित कीमतें कुछ इस प्रकार हो सकती हैं-
- Nightster: नई एक्स-शोरूम ₹9-11 लाख के रेंज में हो सकती है. ₹4-7 लाख तक की कमी संभवित है. ये मिड-साइज क्रूजर सेगमेंट में कम्पीट करती है.
- Sportster S: इसकी नई एक्स शोरूम कीमत ₹12-14 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है. कीमत में ₹5-8 लाख कम हो सकती है. इसके हाई टॉर्क और राइडिंग मोड्स के कारण डिमांड बढ़ सकती है.
- Pan America 1250: इसकी संभावित कीमत ₹16-20 लाख तक हो सकती है. टैक्स घटने के बाद ₹6-10 लाख तक कमी आ सकती है. मार्केट में BMW GS और Ducati Multistrada जैसे कंपटीटर्स से मुकाबला आसान हो जाएगा.
कुल मिलाकर, इन मॉडल्स की एक्स-शोरूम प्राइस में 20-40% तक प्रभावी कमी आ सकती है. इसके बाद ऑन-रोड प्राइस भी काफी कम होगी. हालांकि, स्टॉक क्लियरेंस, करेंसी फ्लक्चुएशन (USD-INR) और Harley-Davidson की प्राइसिंग पॉलिसी पर निर्भर करेगा कि ग्राहकों को इसका कितना फायदा होने वाला है. ये बदलाव तुरंत नहीं होगा. समझौता साइन होने के (मार्च 2026 के आसपास), ड्यूटी-पेड स्टॉक खत्म होने और नई शिपमेंट आने पर ही कीमतों में कमी देखा जा सकेगी.

