India-US Trade Deal: सोयाबीन तेल से लेकर ताजे फल, जानें अमेरिका से आने वाली कौन-कौन सी चीजें होंगी सस्ती?

सतीश कुमार
3 Min Read


India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका ने बीते शनिवार को एक अंतरिम व्यापार समझौते पर सहमति जताई है. इसके तहत, भारत अमेरिका से आने वाली खाने-पीने की तरह-तरह की चीजें और एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स पर टैरिफ या तो खत्म कर देगा या कम करेगा. उम्मीद है कि इस कदम से भारतीय कंज्यूमर्स के लिए कई अमेरिकी इंपोर्ट सस्ते हो जाएंगे. अंतरिम ट्रेड एग्रीमेंट के फ्रेमवर्क की घोषणा करते हुए दोनों देशों की तरफ से जारी एक जॉइंट स्टेटमेंट में इस बारे में बताया गया. 

कौन-कौन से सामान होंगे सस्ते?

अमेरिका से आने वाले जिन प्रोडक्ट्स पर टैरिफ कम होगी, उनमें ड्राइड डिस्टिलर्स ग्रेन्स (DDGs), जानवरों के चारे के लिए लाल ज्वार, ट्री नट्स, ताजे और प्रोसेस्ड फल, सोयाबीन तेल, पैकेज्तड फूड, तरह-तरह की दालें और वाइन और स्पिरिट शामिल हैं. इनके अलावा, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और अप्लायंसेस के भी दाम कम होने के आसार हैं. टैरिफ में हुआ ये बदलाव अंतरिम समझौते में बताई गई आपसी कमिटमेंट्स का हिस्सा हैं, जिनका मकसद ट्रेड टेंशन को कम करना और दोनों तरफ मार्केट एक्सेस को बेहतर बनाना है. 

भारत के किन सेक्टर्स को होगा फायदा? 

ज्वाइंट स्टेटमेंट में कहा गया है, “अमेरिका और भारत को इस बात की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि वे बराबर के और आपसी फायदे वाले ट्रेड के बारे में एक अंतरिम समझौते के लिए फ्रेमवर्क पर सहमत हो गए हैं.” इसके तहत, यूनाइटेड स्टेट्स भारतीय सामानों पर पहले लगाए 50 परसेंट टैरिफ को कम कर सीधे 18 परसेंट कर देगा. इस 50 परसेंट में से 25 परसेंट रूस से तेल की खरीद को लेकर बतौर पेनाल्टी लगाई गई थी.

उम्मीद है कि टैरिफ में मिली इस राहत से दुनिया के सबसे बड़े कंज्यूमर मार्केट में भारतीय एक्सपोर्टर्स के लिए कॉम्पिटिटिवनेस वापस आएगी. इसके चलते, टेक्सटाइल और कपड़े, लेदर और फूटवियर, प्लास्टिक और रबड़ वाले प्रोडक्ट्स, ऑर्गेनिक केमिकल्स, जेनेरिक दवाएं, होम डेकॉर और हैंडिक्राफ्ट्स से जुड़ी चीजें, कारीगरों के बनाए गए सामान, जेम्स व ज्वेलरी का एक्सपोर्ट करने वाले भारतीय एक्सपोटर्स को फायदा पहुंचेगा.

ये भी पढ़ें:

इंफ्रा सेक्टर की इन कंपनियों की चमकी किस्मत, मिले करोड़ों के ऑर्डर; निवेशकों की बढ़ सकती है दिलचस्पी



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.