India-US Trade Deal share market और exporters के लिए clearly positive रही है। Textile और Auto sectors में इसका साफ़ असर दिखा, लेकिन Agriculture sector और किसानों के लिए इसमें serious risks छिपे हैं।
Deal के तहत India धीरे-धीरे US products पर tariff और non-tariff barriers zero करने की दिशा में बढ़ेगा। इससे US से सस्ते soybean, wheat, makka, dairy और seeds का import बढ़ सकता है।
US agriculture heavily subsidised है, जबकि Indian farmers को limited support मिलता है। SBI report के मुताबिक dairy sector खुलने पर ₹1.03 लाख करोड़ तक का annual loss हो सकता है और milk prices 15% तक गिर सकती हैं।
MSP और PDS पर भी pressure बढ़ने की आशंका है। Cheap imports से domestic crop prices गिर सकती हैं, जिससे small farmers पर loan और unemployment का खतरा बढ़ेगा।
Experts मानते हैं कि safeguard duty और protective measures जरूरी होंगे, वरना यह deal rural India के लिए दोधारी तलवार साबित हो सकती है

