टी-20 वर्ल्डकप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त दी. जहां एक ओर मैदान में खिलाड़ी एक दूसरे के खिलाफ रणनीति बना रहे थे तो वहीं दर्शक दीर्घा में कुछ लोग इंसानियत का पैगाम देते हुए ये कह रहे थे कि हम सब एक हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में जब मैच से पहले भारत का राष्ट्रगान गाया गया तो न केवल भारतीय खड़े हुए बल्कि पाकिस्तानी फैंस ने भी खड़े होकर भारत के राष्ट्रगान को न केवल गाया बल्कि उसे इज्जत भी दी.
पाकिस्तानियों ने गाया भारत का राष्ट्रगान
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें भारत पाकिस्तान मैच से पहले मैदान में दोनों देशों का राष्ट्रगान बजता है. हैरानी वाली बात ये है कि जैसे ही भारत का राष्ट्रगान बजाया जाता है वैसे ही न केवल भारतीय फैंस इसके सम्मान में खड़े होते हैं, बल्कि पाकिस्तानी फैंस भी इस दौरान खड़े होकर जन गण मन गाते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में साफ दिखता है कि पाकिस्तानी फैंस खड़े होकर भारतीयों के साथ साथ राष्ट्रगान को दोहरा रहे हैं जो कि अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
भारत ने दी पाकिस्तान को करारी शिकस्त
आपको बता दें कि 15 फरवरी को हुए वर्ल्डकप के 27वें मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन का टोटल खड़ा किया था, जिसके जवाब में पाकिस्तान चेज करते हुए 114 रनों पर ही ढेर हो गई जिसके बाद भारत ने ये मुकाबला 61 रनों से अपने नाम कर लिया. मैच से पहले काफी पाकिस्तानी फैंस ये उम्मीद लगा रहे थे कि पाकिस्तान उलटफेर करेगा, लेकिन भारतीय टीम ने अपनी परंपरा को जारी रखते हुए पाकिस्तान को एक बार फिर धूल चटा दी और सुपर 8 के लिए क्वालिफाई कर लिया.
यह भी पढ़ें: जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल
यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट
वीडियो को arshadmuhammadhanif नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…सरहदें अलग हैं, लेकिन हम सब एक हैं. एक और यूजर ने लिखा…इन लोगों को ढेर सारा प्यार. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इस प्यार और इज्जत के लिए आपका शुक्रिया.

