रायबरेली ! जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार जनपद में चलाये जा रहे अभियान “मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला कल्याण विभाग, बाल विकास परियोजना एवं मिशन शक्ति अधिकारियों के सहयोग से महिला एवं बाल शिक्षा के क्षेत्र में सयुक्त सहयोग हेतु एम०ओ०यू० जागरूकता कार्यक्रम एवं जनपद के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा और शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास और जागरूकता के साथ समाज में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। छालाओं की महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के साथ साथ नारी स्वास्थ्य एवं नारी सुख्खा व सशक्तिकरण संबंधित कई विषयों पर जागरूक किया गया। छात्राओं को मिशन शक्ति के उद्देश्यों को विस्तार से बताया और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के प्रति प्रेरित किया।
साथ ही कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन बाल सेवा योजना, विकलाग पेशन, मातृत्व वदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना व राष्ट्रीय कृत टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 1930, 112, 1090 आदि के प्रति जागरूक करते हुए विभागीय योजनाओं की पम्पलेट वितरण की गई।
इस अवसर पर संरक्षण अधिकारी वीरेन्द्र पाल, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर, जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी सुषमा कश्यप, वन स्टाप सेन्टर श्रद्धा सिंह, उपस्थित रहे।