Technology

Instagram पर कैसे शेयर करते हैं लाइव लोकेशन? 99% लोगों को आज भी नहीं पता ये आसान तरीका

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 6, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Instagram : इंस्टाग्राम आज के समय में काफी ट्रेंडिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बन चुका है. इंस्टाग्राम रील्स से लेकर स्टोरी और पोस्ट्स तक लोग इंस्टाग्राम पर अपना काफी ज्यादा समय बिताते हैं. लेकिन आपको बता दें कि अगर जब अपनी लाइव लोकेशन शेयर करने की बात आती है तो लोग व्हाट्सऐप या दूसरे ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं. जी हां, दरअसल, आज भी ज्यादातर लोगों को नहीं पता है कि इंस्टाग्राम से भी आप अपनी लाइव लोकेशन शेयर कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि कैसे इंस्टाग्राम पर शेयर करें लाइव लोकेशन.

इंस्टाग्राम पर कैसे शेयर होगी लाइव लोकेशन?

जानकारी के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर लाइव लोकेशन शेयर करने के लिए सबसे पहले ऐप को खोलें और उस व्यक्ति की चैट में जाएं जिसके साथ आप अपनी लोकेशन शेयर करना चाहते हैं. अब चैट स्क्रीन में मौजूद ‘+’ या अटैचमेंट ऑप्शन पर टैप करें. यहां आपको Location का ऑप्शन दिखाई देगा. इसे चुनने के बाद Share Live Location पर टैप करें. इसके बाद इंस्टाग्राम आपसे लोकेशन की परमिशन मांगेगा. परमिशन देने के बाद आपकी लाइव लोकेशन शेयर होना शुरू हो जाएगी.

कितने समय तक दिखती है लोकेशन?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंस्टाग्राम का ये फीचर कुछ समय के लिए ही काम करता है. जैसे व्हाट्सऐप पर आपको कुछ मिनट्स से लेकर कुछ घंटों तक का समय मिलता है, वैसे ही इंस्टाग्राम भी ये फीचर आपको कुछ समय के लिए ही देता है. इसका मतलब है कि एक तय समय के बाद आपकी लोकेशन शेयर होना अपने आप बंद हो जाती है. हालांकि आप जब चाहें तब Stop Sharing पर टैप करके लाइव लोकेशन शेयरिंग रोक सकते हैं.

इन चीजों का जरुर रखें ध्यान

अब इंस्टाग्राम पर अपनी लाइव लोकेशन शेयर करते समय कुछ जरूरी चीजों का ध्यान रखना चाहिए. बता दें कि केवल उसी व्यक्ति के साथ अपनी लाइव लोकेशन शेयर करें जिस पर आपको पूरा भरोसा हो. किसी अनजान व्यक्ति या संदिग्ध अकाउंट के साथ अपनी रियल-टाइम लोकेशन शेयर करने से बचें. इसके अलावा, अगर आपके फोन में लोकेशन सर्विस बंद है तो पहले उसे ऑन करना होगा तभी ये फीचर सही तरीके से काम करेगा. इतना ही नहीं, बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आपको इंस्टाग्राम का लेटेस्ट वर्जन का ही इस्तेमाल करना चाहिए. अगर आपने काफी समय से इंस्टाग्राम अपडेट नहीं किया है तो पहले आपको ऐप को अपडेट कर लेना चाहिए.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।