Technology

Apple iOS 27 Update: Messages ऐप होगा पहले से ज्यादा स्मार्ट, मिलेंगे AI के कई नए फीचर्स

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 26, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Apple जल्द ही iPhone यूजर्स के लिए iOS 27 अपडेट जारी करने की तैयारी में है. इस अपडेट के साथ Messages ऐप में कई नए AI फीचर्स जोड़े जा रहे हैं, जो चैटिंग का एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा आसान और स्मार्ट बना देंगे. कंपनी ने इन फीचर्स का ऐलान अपने Worldwide Developers Conference (WWDC) इवेंट में किया था. फिलहाल iOS 27 बीटा वर्जन Apple Beta Software Program से जुड़े यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जबकि सभी एलिजिबल iPhone यूजर्स को इसका स्टेबल अपडेट सितंबर में मिलने की उम्मीद है.

लंबे मैसेज का AI खुद बनाएगा सार

iOS 27 के सबसे बड़े फीचर्स में AI-जनरेटेड मैसेज समरी शामिल है. अगर किसी चैट में लंबे-लंबे मैसेज हैं, तो उन्हें पूरा पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी. Siri AI उन मैसेज का छोटा और आसान सार (Summary) तैयार करके दिखाएगा, जिससे यूजर कम समय में पूरी बातचीत समझ सकेगा.

चैट के हिसाब से देगा स्मार्ट सुझाव

Messages ऐप अब बातचीत के आधार पर खुद जरूरी सुझाव भी देगा. जैसे की, अगर चैट में किसी मीटिंग या प्लान की बात हो रही है, तो एक टैप में उसे कैलेंडर इवेंट में बदला जा सकेगा. इसके अलावा यूजर आसानी से चैट में भेजी गई फोटो सेव कर सकेंगे, किसी का नंबर कॉल कर सकेंगे, नोट्स बना सकेंगे, ईमेल भेज सकेंगे और फोटो क्लिक कर तुरंत शेयर कर सकेंगे. ये स्मार्ट सुझाव संबंधित मैसेज के नीचे या रिप्लाई टाइप करते समय कीबोर्ड के ऊपर दिखाई देंगे.

Siri AI आपकी तरह लिखेगा रिप्लाई

Apple iOS 27 में एक नया AI Reply फीचर भी ला रहा है. इसकी मदद से Siri AI आपके पुराने मैसेज और बातचीत के तरीके को समझकर उसी स्टाइल में जवाब तैयार करेगा. यानी अगर आपकी लिखने की भाषा या अंदाज अलग है, तो AI उसी टोन और शब्दों का इस्तेमाल करते हुए रिप्लाई का ड्राफ्ट तैयार करेगा. इससे मैसेज भेजना पहले से ज्यादा फास्ट और आसान हो जाएगा.

Android यूजर्स के साथ चैट होगी बेहतर

iOS 27 में RCS 2.7 मैसेजिंग स्टैंडर्ड का सपोर्ट भी दिया गया है. इससे iPhone और Android यूजर्स के बीच चैटिंग का एक्सपीरियंस पहले से बेहतर होगा. इस अपडेट के बाद यूजर्स को कई नए फीचर्स मिलेंगे, जैसे Inline Replies, Emoji Reactions, भेजे गए मैसेज को एडिट और डिलीट करने का ऑप्शन और डिजिटल ड्रॉइंग शेयर करने की सुविधा शामिल है.

Messages ऐप में मिलेगा Drawing Tool

Apple Messages ऐप में नया Drawing Tool भी जोड़ रहा है. इसकी मदद से यूजर पेन, मार्कर और हाईलाइटर का इस्तेमाल करके स्केच बना सकेंगे. साथ ही टेक्स्ट, स्टिकर्स, शेप्स और डिजिटल सिग्नेचर भी जोड़ सकेंगे.

और क्या मिलेगा नया?

iOS 27 अपडेट में मैसेज, फोटो या अन्य फाइल भेजते समय अब नया Sending Progress Bar दिखाई देगा, जिससे पता चलता रहेगा कि फाइल कितनी भेजी जा चुकी है. इसके अलावा, यूजर्स चाहें तो Messages ऐप में मौजूद Speech-to-Text बटन को भी बंद कर सकेंगे. इसके लिए Settings में जाकर Apps में Messages में जाकर Text Field Options के तहत None चुनना होगा.

कब मिलेगा iOS 27 अपडेट?

फिलहाल iOS 27 बीटा टेस्टिंग के दौर में है. Apple के मुताबिक, सभी एलिजिबल iPhone यूजर्स के लिए इसका स्टेबल वर्जन सितंबर 2026 में जारी किया जा सकता है. अपडेट रोलआउट होने के बाद यूजर्स Messages ऐप में AI आधारित कई नए और स्मार्ट फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।