AI Tools

अब ChatGPT को टक्कर देगी Apple की नई Siri! iOS 27 के साथ बदलेगा iPhone चलाने का अंदाज

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 26, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

टेक्नोलॉजी डेस्क। ऐसा लग रहा है कि Apple अब पूरी ताकत के साथ AI की रेस में उतर रहा है। iOS 27 के साथ आने वाली नई Siri पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट होगी। अब ये सिर्फ अलार्म सेट करने या मौसम बताने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आपके ईमेल्स, मैसेजेस, फोटो, नोट्स और कैलेंडर को समझकर एक पर्सनल असिस्टेंट की तरह काम करेगी। एपल का दावा है कि नई Siri सीधे ChatGPT और Gemini जैसे AI चैटबॉट्स को टक्कर देगी।

iOS 27 Beta: कैसे इंस्टॉल करें?

  • beta.apple.com पर अपने एपल अकाउंट से लॉग इन करें।
  • Settings > General > Software Update > Beta Updates पर जाएं।
  • iOS 27 Public Beta को सेलेक्ट करें।
  • अपडेट को इंस्टॉल करें।
  • बीटा वर्जन के साथ चेतावनी: कुछ एप्स, खासकर बैंकिंग एप्स, शायद ठीक से काम न करें।

ये बड़े बदलाव होंगे:

आपकी पूरी डिजिटल लाइफ को समझेगी: नई सिरी Messages, Mail, Photos और Calendar जैसे एपल एप्स से जानकारी लेकर आपके सवालों के जवाब दे पाएगी। उदाहरण के लिए: पिछले हफ्ते के लंच की तस्वीरें दिखाओ, अगली फ्लाइट कब है या किसे कौन सा डॉक्यूमेंट भेजना है। यानी सिरी सिर्फ कमांड नहीं मानेगी, बल्कि आपका कॉन्टेक्स्ट भी समझेगी।

स्क्रीन पर चल रही चीजों को भी देखेगी: अगर आप YouTube पर कोई रेसिपी देख रहे हैं, तो सिरी उसमें से इंग्रेडिएंट्स पहचानकर उन्हें Notes एप में सेव कर सकती है।

ChatGPT जैसा इंटरफेस: एपल पहली बार सिरी को एक अलग चैट इंटरफेस दे रहा है। इसमें कन्वर्सेशन हिस्ट्री रहेगा और AI द्वारा तैयार की गई फाइल्स उपलब्ध होंगी। iCloud के जरिए सभी चैट्स दूसरे एपल डिवाइसेस पर भी मिलेगी।

प्राइवेसी पर भी जोर: एपल का कहना है कि भारी AI प्रोसेसिंग प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट पर होगी। डेटा एन्क्रिप्टेड रहेगा, जिससे पर्सनल इंफॉर्मेशन पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। AI का इस्तेमाल करते हुए भी प्राइवेसी बनी रहेगी।

किन iPhones में मिलेगी AI सिरी:

नई सिरी केवल Apple Intelligence वाले iPhones पर चलेगी।

जैसे:

  • iPhone 15 Pro
  • iPhone 15 Pro Max
  • iPhone 16 Series
  • iPhone 17 Series

(नोट: वैसे iOS-27 पुराने iPhone 11 तक उपलब्ध होगा, लेकिन उनमें ये AI फीचर्स नहीं मिलेंगे।)

iPhone 18 पर कब स्विच करें?

सिर्फ AI सिरी के लिए आपको iPhone 18 पर स्विच करने की जरूरत नहीं है! आपको iPhone 16 और 17 में भी लगभग पूरा AI एक्सपीरियंस मिलेगा। हालांकि, iPhone 18 Pro में बेहतर कैमरा, ज्यादा रैम और नई 2nm चिप देखने को मिल सकती है। भारत में iPhone 18 की कीमत 1 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है। इसलिए केवल सिरी के लिए नया फोन खरीदना जरूरी नहीं होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।