iPhone का महंगा होना तय, लेकिन कितनी बढ़ेगी कीमत? इस रिपोर्ट से चल गया पता


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • ऐप्पल ने आईपैड और मैकबुक समेत कई उत्पादों की कीमतें बढ़ाईं।
  • रिपोर्ट के अनुसार iPhone 18 Pro $200 तक महंगा हो सकता है।
  • इससे 18 Pro की शुरुआती कीमत $1299 तक पहुंच सकती है।
  • मेमोरी चिप की कमी कीमतों में बढ़ोतरी का मुख्य कारण है।

iPhone 18 Pro Price: ऐप्पल ने अपने ग्राहकों को जोर का झटका देते हुए आईपैड और मैकबुक समेत कई प्रोडक्ट्स की कीमत में इजाफा कर दिया है. साथ ही कंपनी ने संकेत दिए कि कीमत बढ़ोतरी की यह सिर्फ शुरुआत है. इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अपकमिंग iPhone 18 Pro समेत बाकी आईफोन भी महंगे हो सकते हैं. अब एक रिपोर्ट में सामने आया है कि आईफोन 18 प्रो की कीमत में कितना इजाफा हो सकता है. यह रिपोर्ट जाहिर तौर पर आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे ग्राहकों के लिए बुरी खबर लेकर आई है. 

कितने महंगे होंगे नए आईफोन?

मेमोरी चिप्स की कमी को देखते हुए पहले से यह अंदाजा था कि नए आईफोन बढ़ी हुई कीमतों पर लॉन्च होंगे. मार्केट इंटेलीजेंस फर्म IDC ने पहले अनुमान लगाया था कि आईफोन 18 की कीमत में लगभग 50 डॉलर (लगभग 4700 रुपये) और 18 Pro मॉडल्स के दाम 100 डॉलर (लगभग 9400 रुपये) बढ़ेंगे. अब ऐप्पल ने जिस तरह से अपने बाकी प्रोडक्ट्स महंगे किए हैं, IDC ने अपनी प्रेडिक्शन को रिवाइज किया है. IDC में डेटा और एनालिटिक्स की सीनियर डायरेक्टर नबिला पोपल ने कहा कि जितना हम सोच रहे थे, आईफोन उससे ज्यादा महंगे होंगे. 18 Pro और 18 Pro मॉडल्स की कीमतों में लगभग 200 डॉलर (लगभग 19,000 रुपये) तक की बढ़ोतरी हो सकती है.

कितनी रह सकती है 18 Pro मॉडल्स की शुरुआती कीमत?

अगर IDC का अनुमान सही साबित होता है तो 18 Pro की शुरुआती कीमत 1299 डॉलर (लगभग 1,22,574 रुपये) और 18 Pro Max की कीमत 1399 डॉलर (लगभग 1.32 लाख रुपये) हो सकती है. यह कीमत अमेरिका के हिसाब से है. भारत में आईफोन की कीमत अमेरिका के मुकाबले ज्यादा ही रहती है. ऐप्पल इस बार 18 प्रो मॉडल्स में कई शानदार अपग्रेड भी देने वाली है. इसके चलते नए मॉडल्स की कीमत ज्यादा रहने के कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे. बता दें कि इन मॉडल्स को सितंबर में लॉन्च किया जाएगा और लॉन्चिंग के एक-दो हफ्ते इनकी बिक्री शुरू हो जाएगी.

अपने प्रोडक्ट्स क्यों महंगे कर रही है ऐप्पल? 

एआई बूम के कारण कंज्यूमर मार्केट में मेमोरी चिप की कमी हो गई है. डिमांड बढ़ने के कारण इनकी कीमतें आसमान छूने लगी हैं. इससे फोन और लैपटॉप आदि बनाने वाली कंपनियों की लागत बढ़ गई है. इसे पूरा करने के लिए ऐप्पल ने मैकबुक समेत अपने कई प्रोडक्ट्स महंगे किए हैं. ऐप्पल से पहले सैमसंग, शाओमी और लेनोवो, डेल समेत कई और कंपनियां भी अपने प्रोडक्ट्क के दामों में इजाफा कर चुकी हैं.

ये भी पढ़ें-

Amazon Prime Day 2026: आधी कीमत में मिलेंगे धाकड़ स्मार्टफोन्स, सेल आने से पहले डील से उठ गया पर्दा



Source link