iPhone 16 पर आया जबरदस्त डिस्काउंट, मिल रहा हजारों रुपये सस्ता, जानिए शानदार डील



iPhone 17 की कीमत बेशक महंगी है लेकिन आपके पास पिछला iPhone 16 खरीदने का जरूर विकल्प मौजूद है। इस समय iPhone 16 को जबरदस्त डिस्काउंट के साथ फ्लिपकार्ट पर पेश कर दिया गया है। इससे ग्राहक सस्ती कीमत में आईफोन खरीद सकते हैं। बता दें कि iPhone 16 में 6.1 इंच की स्क्रीन पर सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलता है। 

फ्लिपकार्ट पर iPhone 16 के 128 GB वेरिएंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 69,900 रुपये और 256GB वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपये है। अब अगर आप यहां से आईफोन 16 को फ्लिपकार्ट एसबीआई या फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदते हैं तो आप फोन पर 5,395 रुपये की बड़ी छूट पा सकते हैं। इसके अलावा यहां 48,650 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है।  

iPhone 16 ब्लैक, व्हाइट, पिंक, Teal और व्हाइट जैसे कलर्स में आता है। इसमें 6.1 इंच की स्क्रीन पर सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। सिरेमिक शील्ड आईफोन को सुरक्षा प्रदान करती है। 

हार्डवेयर की बात करें तो इस फोन में A18 चिप है। बेस वेरिएंट में डुअल फ्यूजन रियर कैमरा सिस्टम लगाया गया है जिसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा और 12 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। तो वहीं फोन में 12 MP का ट्रू डेप्थ फ्रंट कैमरा है। फोन के बैक कैमरे से 4K पर वीडियो रिकॉर्डिंग करने की सुविधा मिलती है।  

ऐप्पल के अनुसार iPhone 16 की बैटरी से 22 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलेगा। फोन को IP68 की रेटिंग दी गई है जो पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का प्रमाण देती है। इस आईफोन का वजन 170 ग्राम है। यह आईफोन भी MagSafe वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। 



Source link