
iPhone 16 अभी पुराना आईफोन जरूर हो गया है। लेकिन इसके फीचर्स अभी भी पुराने नहीं हुए हैं। ऊपर से ऐप्पल ने इस फोन पर iOS 27 का अपडेट भी देने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में अगर आप सस्ती कीमत में आईफोन खरीदना चाहते हैं तो iPhone 16 एक अच्छा विकल्प है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्यूंकि ऐप्पल ने iPhone 16 पर बंपर ऑफर जारी कर दिया है।
iPhone 16 के 128 GB वेरिएंट की कीमत 69,900 रुपये है। लेकिन ऐप्पल की भारतीय आधिकारिक साइट से इसे खरीदने पर बंपर ऑफर मिल रहा है। iPhone 16 को विभिन्न पार्टनर बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 10,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
इसके अलावा यहां 57,000 रुपये तक का ट्रेड इन यानि एक्सचेंज ऑफर चल रहा है जिससे ग्राहक बेहद सस्ती कीमत में iPhone 16 खरीद सकते हैं।
iPhone 16 में A18 चिप है। बेस वेरिएंट में डुअल फ्यूजन रियर कैमरा सिस्टम लगाया गया है जिसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा और 12 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। तो वहीं फोन में 12 MP का ट्रू डेप्थ फ्रंट कैमरा है। फोन के बैक कैमरे से 4K पर भी वीडियो शूट कर सकते हैं।
इस फोन में 6.1 इंच की स्क्रीन पर सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें सिरेमिक शील्ड लगाई गई है जो आईफोन को कड़ी सुरक्षा प्रदान करती है।
कंपनी के अनुसार iPhone 16 की बैटरी से 22 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलेगा। फोन को IP68 की रेटिंग दी गई है जो पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का प्रमाण देती है। इस आईफोन का वजन 170 ग्राम है। यह आईफोन भी MagSafe वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। iPhone 16 ब्लैक, व्हाइट, पिंक, Teal और व्हाइट जैसे कलर्स में आता है।