
iPhone 16 Plus को ऐप्पल ने वर्ष 2024 में लॉन्च किया था। इस फोन की सेल बहुत अच्छी हुई थी लेकिन जो लोग तब महंगी कीमत के कारण इसे नहीं खरीद सकें थे अब उनके पास इसे सस्ती कीमत में खरीदने का शानदार मौका मिल रहा है। इस फोन की कीमत में अब भारी कटौती हो चुकी है।
विजय सेल्स पर Apple Days सेल के दौरान ऐप्पल डिवाइस पर जबरदस्त ऑफर चल रहे हैं। यहां iPhone 16 Plus के 128 GB वेरिएंट की कीमत घट कर अब 77,490 रुपये, 256GB वेरिएंट की कीमत 87,190 रुपये और 512 GB वेरिएंट की कीमत 89,990 रुपये हो गई है।
इतना ही नहीं आप इस फोन को HSBC के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो आपको 4500 रुपये का बंपर इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। अगर आपके पास HDFC का क्रेडिट कार्ड है तो भी आपको 4000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इससे आप iPhone 16 Plus को बेहद सस्ती कीमत में खरीद सकेंगे।
iPhone 16 ब्लैक, व्हाइट, पिंक, Teal, और Ultra Marine जैसे कलर्स में आता है। इसमें 6.7 इंच की स्क्रीन पर सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। सिरेमिक शील्ड आईफोन को सुरक्षा प्रदान करती है।
हार्डवेयर की बात करें तो इस फोन में A18 चिप है। बेस वेरिएंट में डुअल फ्यूजन रियर कैमरा सिस्टम लगाया गया है जिसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा और 12 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। तो वहीं फोन में 12 MP का ट्रू डेप्थ फ्रंट कैमरा है। फोन के बैक कैमरे से 4K पर वीडियो रिकॉर्डिंग करने की सुविधा मिलती है।
ऐप्पल के अनुसार iPhone 16 Plus की बैटरी से 22 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलेगा। फोन को IP68 की रेटिंग दी गई है जो पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का प्रमाण देती है। इस आईफोन का वजन 199 ग्राम है। यह आईफोन MagSafe वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है।