iPhone 17 Pro vs Galaxy S26 Ultra: किस फोन का कैमरा है ज्यादा दमदार? इस टेस्ट में सामने आ गई सारी सच्चाई

aditisingh
3 Min Read


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

iPhone 17 Pro Vs Samsung Galaxy S26 Ultra Camera: अगर फ्लैगशिप मॉडल की बात की जाए तो इस समय iPhone 17 Pro और Galaxy S26 Ultra सबसे बड़े नाम हैं. 17 Pro को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था, जबकि S26 Ultra पिछले महीने लॉन्च हुआ है. दोनों ही फ्लैगशिप में तगड़ा कंपीटिशन है. हालांकि, कैमरे के मामले में 17 Pro बाजी मार ले गया है. DxOMark के कैमरा टेस्ट में 17 Pro ने S26 Ultra को काफी पीछे छोड़ दिया है. 

शुरुआती टेस्ट में दिखा यह अंतर

DxOMark के शुरुआती टेस्ट में दोनों ही फ्लैगशिप डिवाइस के कैमरा में बड़ा अंतर दिखा. iPhone 17 Pro ने कलर बैलेंस, एक्सपोजर कंसिस्टेंसी और वीडियो रिकॉर्डिंग में बेहतर प्रदर्शन किया है. टेस्ट में सामने आया कि यह डिवाइस नैचुरल लुकिंग टोन्स को कैप्चर कर रहा है और अलग-अलग सीन में स्टेबल लाइटिंग को मैंटेन करता है. ऐप्पल की सॉफ्टवेयर बेस्ड इमेज प्रोसेसिंग को इस रिजल्ट के पीछे बड़ा कारण माना जा रहा है. इसके अलावा वीडियो रिकॉर्डिंग में भी 17 Pro आगे रहा. टेस्ट में इसने स्मूद स्टेबलाइजेशन और मूविंग सीन में भी बेहतर और कंसिस्टेंट कलर रिप्रोडक्शन डिलीवर किया. 

टेस्ट में S26 Ultra का प्रदर्शन कैसा रहा?

सैमसंग ने S26 Ultra के कैमरा को काफी रिफाइन किया है और इसमें बड़ा सेंसर भी जोड़ा गया है, जिससे ज्यादा लाइट अंदर जाती है. इसके अलावा कंपनी ने पोर्ट्रेट फोटोग्राफी को बेहतर बनाने के लिए कैमरा डिजाइन में भी चेंज किया है. इन सबके बावजूद यह आईफोन को टक्कर नहीं दे पाया. टेस्ट में पता चला कि S26 Ultra को सब्जेक्ट पर फोकस करने के लिए दूरी चाहिए, जिससे क्लोज अप शॉट्स लेना मुश्किल हो जाता है. टेस्ट में सैमसंग और ऐप्पल की अलग-अलग फिलॉसफी को भी हाईलाइट किया गया है. ऐप्पल जहां इमेज प्रोसेसिंग और सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन पर ज्यादा जोर देती है, वहीं सैमसंग बड़े सेंसर और स्ट्रॉन्गर जूम कैपेबिलिटीज जैसे हार्डवेयर फीचर पर ज्यादा ध्यान देती है.

ये भी पढ़ें-

मोबाइल के चार्जर पर न लगाएं कवर, खतरनाक हो सकता है अंजाम, आग लगने तक का खतरा



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.