Technology

iPhone 17e: कीमत से लेकर लॉन्च डेट तक, सामने आ गई पूरी जानकारी, यहां जान लें सारे फीचर्स

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On February 22, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

iPhone 17e: ऐप्पल के सस्ते आईफोन का इंतजार बढ़ता जा रहा है. दरअसल, पहले कहा जा रहा था कि ऐप्पल 19 फरवरी को किफायती कीमत वाला iPhone 17e लॉन्च करेगी, लेकिन अब इसकी लॉन्चिंग को आगे खिसका दिया गया है. ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे 4 मार्च को ‘स्पेशल ऐप्पल एक्सपीरियंस‘ के दौरान लॉन्च किया जाएगा. इस इवेंट में ऐप्पल के और भी प्रोडक्ट्स लॉन्च होने की उम्मीद है. आइए जानते हैं कि किफायती आईफोन को लेकर अब तक क्या-क्या जानकारी सामने आई है.

डिजाइन और डिस्प्ले

इस आईफोन में 6.1 इंच की OLED स्क्रीन मिलेगी, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगी. इसमें डायनामिक आईलैंड मिलने की पूरी संभावना है. ब्लैक और व्हाइट के साथ इसे लेंवेंडर या पर्पल फिनिशिंग में भी उतारा जा सकता है. इसका फ्रंट लुक iPhone 15 और रियर लुक iPhone 16e जैसा होगा.

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

iPhone 17e में ऐप्पल का 3nm प्रोसेस पर बना A19 चिपसेट दिया जा सकता है. यही चिपसेट आईफोन 17 में मिलता है. इसे ऐप्पल C1X मॉडम और N1 चिप के साथ पेयर किया जा सकता है. इससे फोन को बेहतर 5G स्पीड और एनर्जी एफिशिएंस मिलेगी. ऐप्पल इंटेलीजेंस फीचर्स के लिए इसे 8GB रैम से लैस किया जा सकता है.

कैमरा और बैटरी

iPhone 17e के रियर में iPhone 16e की तरह 48MP का सिंगल फ्यूजन कैमरा सेंसर मिलेगा, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा. सेल्फी के लिए इसमें आईफोन 17 वाला 18MP का सेंटर स्टेज कैमरा दिया जाएगा. ऐसे कयास हैं कि ऐप्पल इस फोन में 4,005 mAh का बैटरी पैक देगी. अगर ऐसा होता है तो इसमें आईफोन 17 से बड़ी मिलेगी.

कीमत और कंपीटिशन

रिपोर्ट्स की मानें तो ऐप्पल पूरी कोशिश कर रही है कि इस आईफोन की कीमतों में इजाफा न हो. अगर ऐसा होता है तो भारत में इस फोन को 59,900 रुपये के आसपास की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है. वहीं कंपीटिशन की बात करें तो यह हाल ही में लॉन्च हुए गूगल पिक्सल 10ए को टक्कर देगा. गूगल ने अपने इस लेटेस्ट फोन को 49,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है. 

ये भी पढ़ें-

Tech Explained: हर कंपनी वीयरेबल गैजेट के पीछे क्यों भाग रही और एआई का इसमें क्या रोल? जानें सारे सवालों के जवाब

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।