
iPhone 18 सीरीज के लॉन्च को भले ही अभी समय है। ऐप्पल अपने वार्षिक इवेंट में सितंबर में iPhone 18 सीरीज को लॉन्च करेगा। लेकिन जून के महीने में ही आईफोन 18 सीरीज के फीचर्स के बाद अब कीमत की भी जानकारी मिल चुकी है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार iPhone 18 सीरीज से इस बार iPhone 18, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर सकता है। इस सीरीज में अब iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कीमत लीक हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max दोनों की कीमत में इजाफा देखने को मिल सकता है। iPhone 18 Pro वर्जन में करीब 9,500 और iPhone 18 Pro Max की कीमत में 14,200 रुपये की बढ़ोतरी मिल सकती है।
इससे iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,36,500 रुपये हो सकती है तो वहीं iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,63,200 रुपये हो सकती है। इससे इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 2.5 लाख के करीब पहुंच सकती है।
टिम कुक पहले ही दे चुके हैं संकेत
यहां ये भी बता दें कि ऐप्पल बॉस टिम कुक पहले ही नई iPhone 18 सीरीज की कीमतों में बढ़ोतरी के संकेत दे चुके हैं।
iPhone 18 प्रो और वर्जन इस बार रेड कलर में पेश हो सकता है। इसके अलावा ब्लैक और सिल्वर कलर में भी कंपनी इसे पेश कर सकती है।
iPhone 18 प्रो में 6.3 इंच का सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले मिल सकता है। तो वहीं iPhone 18 प्रो मैक्स में 6.9 इंच की स्क्रीन पर सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले मिल सकता है।
ऐप्पल इस बार आईफोन 18 सीरीज में A20 Pro चिपसेट लगाकर बाजार में उतार सकती है। कंपनी ने हाल ही में iOS 27 ऑपरेटिंग सिस्टम को पेश किया है जिससे यह साफ है कि iPhone 18 सीरीज iOS 27 के साथ पेश होगी। इस बार iPhone 18 सीरीज के बेस वेरिएंट में 256 GB स्टोरेज मिल सकती है।