Տեխնիկական նորություններ

iPhone 18 Pro Leaked: डार्क वेब पर लीक हुईं 2 लाख से ज्यादा फाइलें, सामने आई चिप-बैटरी और कैमरा की जानकारी

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On July 1, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

iPhone 18 Pro Leaked: iPhone 18 Pro की लॉन्चिंग से पहले ऐप्पल को बड़ा झटका लगा है. डार्क वेब पर इस आईफोन के पार्ट्स और उनके सप्लायर्स की जानकारी लीक हो गई है. यह जानकारी अमेरिका के World Leaks रैंसमवेयर ग्रुप ने डार्क वेब पर पोस्ट की है, जिसने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स पर साइबर हमला किया था. बता दें कि भारतीय कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ऐप्पल के प्रमुख सप्लायर्स में से एक है. इस लीक से ऐप्पल और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के बीच कारोबार पर भी असर पड़ने का अंदेशा जताया जा रहा है. 

डार्क वेब पर लीक हुई 2 लाख से ज्यादा फाइल्स

Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, रैंसमवेयर ग्रुप World Leaks ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स से लीक हुई 2 लाख से अधिक फाइल्स को डार्क वेब पर डाल दिया है. इसमें कुछ फाइलें पुराने आईफोन के डिजाइन से जुड़ी हुई हैं. नए डॉक्यूमेंट्स से पता चला है कि करीब 6 फाइल्स ऐसी हैं, जिनमें आईफोन 18 प्रो मॉडल्स के पार्ट्स और उनके सप्लायर्स से जुड़ी हुई जानकारी है. इन डॉक्यूमेंट के जरिए आईफोन 18 प्रो के मेन सर्किट बोर्ड पर लगी चिप, बैटरी और कैमरा के पार्ट्स के बारे में जानकारी भी लीक हो गई है. ऐप्पल इस जानकारी को बहुत संवेदनशील मानती है और वह इस लीक को लेकर काफी चिंतित है. लीक हुए डॉक्यूमेंट में ऐप्पल के सप्लायर्स की वह जानकारी भी सामने आ गई है, जो कंपनी अपने पब्लिक डेटाबेस में नहीं देती है.

ड्रॉप टेस्ट की तस्वीरें भी आईं सामने

लीक हुईं फाइल्स पर ऐप्पल का “confidential” वॉटरमार्क और इंटरनल कोड नेम्स भी लिखे हुए हैं. इन फाइल्स में iPhone 18 Pro के ड्रॉप टेस्ट की भी तस्वीरें शामिल हैं, जो इसी साल की बताई जा रही हैं. सोशल मीडिया पर भी ऐसे कुछ वीडियोज शेयर हो रहे हैं, जिनमें एक ग्रे कलर के प्रो मॉडल का ड्रॉप टेस्ट करते हुए दिखाया जा रहा है.

ऐप्पल को लगा बड़ा झटका

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ऐप्पल को पार्ट्स सप्लाई करने के साथ-साथ आईफोन असेंबल भी करती है. चीन से बाहर यह कंपनी ऐप्पल के सबसे महत्वपूर्ण सप्लायर्स में से एक बन गई है, लेकिन अब इस लीक ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ-साथ ऐप्पल को भी बड़ा झटका दिया है. ऐप्पल अपने सप्लायर अरेंजमेंट को बहुत सीक्रेट रखती है. अब जानकारी लीक होने के बाद दूसरी कंपनियों के साथ-साथ ऐप्पल के वेंडर को भी पता चल जाएगा कि कौन-सा कंपोनेंट कहां से आ रहा है. बता दें कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max मॉडल को सितंबर में लॉन्च किया जाना है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Սաթիշ Կումարը թվային բովանդակության ստեղծող և նորությունների հրատարակիչ է։ Նա գրում է հոդվածներ պետական ​​ծրագրերի, տեխնոլոգիական նորությունների և ավտոմոբիլային թարմացումների վերաբերյալ։ Նրա հոդվածների նպատակն է մարդկանց ճիշտ և արագ տեղեկատվություն տրամադրելը։