
Apple इस समय नई iPhone 18 सीरीज पर काम कर रहा है। कंपनी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नई आईफोन सीरीज को सितंबर के महीने में लॉन्च करेगी। इस वर्ष iPhone 18, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के आने की पूरी उमीद है। लेकिन इस वर्ष iPhone Fold भी लॉन्च हो सकता है, जिसके बारे में हम आपको पहले ही जानकारी दे चुके हैं। अब iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के लॉन्च होने से पहले फोन के कुछ फीचर्स के साथ कीमत भी लीक हो गई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार iPhone 18 Pro में इस बार 6.3 इंच की स्क्रीन पर OLED डिस्प्ले मिल सकता है। ऐप्पल iPhone 17 प्रो की तरह इस बार भी फोन में 120 hz का ही रिफ्रेश रेट दे सकता है। नए iPhone 18 Pro में अधिकतम 12 GB रैम और 1 TB तक की स्टोरज मिल सकती है। रिपोर्ट के अनुसार iPhone 18 Pro में 48 MP का मेन बैक कैमरा मिल सकता है। तो वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 MP ही फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
iPhone 18 Pro Max के लीक फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन पर OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस फोन में भी 120 hz का रिफ्रेश रेट मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार आईफोन 18 प्रो मैक्स वेरिएंट में में 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है।
iPhone 18 Pro Max में 48 MP का मेन बैक कैमरा मिल सकता है। हर वर्ष की तरह इस बार भी बेहतरीन ज़ूम मिलने की पूरी संभावना है। इस फोन में भी 12 MP का फ्रंट कैमरा लगा हो सकता है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार apple iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपये रख सकती है तो वहीं iPhone 18 Pro Max को 1,54,900 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जा सकता है।