Tech News

iPhone Battery Throttling: क्या सच में स्लो हो जाते हैं पुराने आईफोन? जानिए इन्हें स्मूद करने का तरीका

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 5, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


iPhone Battery Throttling: दुनिया की मशहूर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी APPLE पर अक्सर ये आरोप लगते रहते है कि पुराने आईफोन में अपडेट के बाद उसकी परफोर्मेंस स्पीड धीमी हो जाती है. APPLE ने इस पर सफाई देते हुए फोन की बैटरी को जिम्मेदार ठहराया. फिर भी कई लोगों को लगता है यह सिर्फ एक अफवाह है, ताकि लोग नया आईफोन खरीदें. लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है, आइए जानते है. 

क्या सच में स्लो हो जाते हैं पुराने आईफोन?

यह बिल्कुल सच है कि एक वक्त के बाद पुराने आईफोन उस स्पीड पर काम नहीं कर पाते, जिस स्पीड पर वो अपने शुरुआती दिनों में करते थे. यह कोई अफवाह नहीं है, बल्कि खुद APPLE ने इस बात को स्वीकार किया है. दरअसल जब आईफोन पुराने हो जाते है, तो उनकी लिथियम-आयरन बैटरी भी कमजोर होने लगती है और कमजोर बैटरी फोन के प्रोसेसर को पूरी पावर नहीं दे पाती.

कब अचानक बंद हो जाता है फोन?

अगर आप कोई भारी ऐप या गेम खोलते हैं, तो फोन अचानक बंद हो सकता है. इस समस्या से बचाने के लिए एप्पल अपने सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए पुराने आईफोन की स्पीड को जानबूझकर थोड़ा धीमा कर देता है, ताकि बैटरी पर ज्यादा लोड न पड़े और फोन अचानक बंद न हो. इसे तकनीकी भाषा में बैटरी थ्रॉटलिंग कहते हैं.

मेमोरी फुल होने पर भी होती है दिक्कत

अगर आपके आईफोन की मेमोरी 90% से ज्यादा भर चुकी है, तो उसे काम करने के लिए जगह नहीं मिलती और वह हैंग होने लगता है. कई बार बहुत सारे ऐप्स बैकग्राउंड में चलते रहते हैं, जो फोन के प्रोसेसर और रैम को घेरे रखते हैं. इससे भी आईफोन की स्पीड पर असर पड़ता है. अगर आपका आईफोन 4-5 साल पुराना है, तो नए ऐप्स और नए सॉफ्टवेयर फीचर्स को संभालने के लिए उसका पुराना प्रोसेसर कमजोर पड़ जाता है. 

यह भी पढ़ें- WiFi की स्पीड घटा देती हैं ये चीजें, लिस्ट में आपका फूड भी

आईफोन को दोबारा स्मूद कैसे बनाएं?

अगर आपका आईफोन भी धीमा चल रहा है तो अपने आईफोन की सेटिंग में जाएं, फिर बैटरी और इसके बाद Battery Health & Charging पर क्लिक करें. अगर यहां आपकी बैटरी कैपेसिटी 80% से कम दिख रही है तो इसका मतलब है कि बैटरी बदलने का समय आ गया है.

एप्पल सर्विस सेंटर से नई बैटरी डलवाते ही आपका फोन वापस अपनी असली और तेज स्पीड में आ जाएगा. साथ ही फोन से फालतू के फोटो, वीडियो और जिन ऐप्स का आप इस्तेमाल नहीं करते, उन्हें तुरंत डिलीट कर दें. आपको कम से कम 10 से 15 GB स्टोरेज हमेशा खाली रखने की कोशिश करनी है. हमेशा अपने आईफोन को लेटेस्ट iOS वर्जन पर अपडेट रखें. क्योंकि कई बार एप्पल छोटे अपडेट्स में ऐसे बग्स ठीक करता है जो फोन को स्लो कर रहे होते हैं. ये सब करने से आपका फोन काफी हद तक नए आईफोन जैसा काम करने लगेगा. 

यह भी पढ़ें- Airplane Mode में नेटवर्क कैसे गायब हो जाते हैं, फोन में क्या होता है?



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।