Jamia news: रमजान में कपल्स का ‘निकाह’ करा रहा जामिया? वायरल पोस्ट देख बोले यूजर्स- कब चलें इफ्तार करने?

सतीश कुमार
4 Min Read


रमजान का महीना शुरू होते ही सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट वायरल हो गया जिसने लोगों को हैरान भी किया और हंसने पर भी मजबूर कर दिया. दावा किया गया कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि अगर रमजान के दौरान कोई लड़का और लड़की साथ खड़े मिले तो उनका निकाह करा दिया जाएगा. देखते ही देखते यह कथित नोटिस फेसबुक, एक्स और व्हाट्सऐप ग्रुप्स में आग की तरह फैल गया. कुछ लोगों ने इसे सच मान लिया, तो कुछ ने इसे मजाक समझकर मीम्स बनाना शुरू कर दिया.

Jamia news: रमजान में कपल्स का 'निकाह' करा रहा जामिया? वायरल पोस्ट देख बोले यूजर्स- कब चलें इफ्तार करने?

हालात ऐसे हो गए कि सोशल मीडिया पर इफ्तार और निकाह को लेकर तरह-तरह के कमेंट्स की बाढ़ आ गई. लेकिन सच्चाई क्या है, जब इस पूरे मामले पर खुद जामिया प्रशासन सामने आया तो तस्वीर बिल्कुल अलग निकली.

जामिया फ्री में करा रहा छात्र छात्राओं का निकाह?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस कथित नोटिफिकेशन में लिखा गया था कि रमजान के महीने में अगर कोई बॉय और गर्ल साथ खड़े पाए गए तो उनका निकाह करा दिया जाएगा. पोस्ट में यूनिवर्सिटी के लेटरहेड जैसा डिजाइन भी दिखाया गया, जिससे कई लोगों को यह असली लगने लगा. कुछ यूजर्स ने मजाक में लिखा, “अब तो जामिया के बाहर खड़े होने से पहले सोच लेना पड़ेगा.” वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “कब चलें इफ्तार करने, शायद किस्मत खुल जाए.”

Jamia news: रमजान में कपल्स का 'निकाह' करा रहा जामिया? वायरल पोस्ट देख बोले यूजर्स- कब चलें इफ्तार करने?

दावे को यूनिवर्सिटी ने बताया फर्जी

हालांकि मामला बढ़ता देख जामिया मिल्लिया इस्लामिया के प्रशासन ने 24 फरवरी 2026 को आधिकारिक सर्कुलर जारी कर इस दावे को पूरी तरह फर्जी बताया. यूनिवर्सिटी ने साफ कहा कि ऐसा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है और यह पोस्ट संस्थान की छवि खराब करने के मकसद से वायरल किया गया है. प्रशासन ने यह भी बताया कि इस मामले में दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में शिकायत दर्ज करा दी गई है.

सर्कुलर में कहा गया कि सोशल मीडिया पर फैल रही इस तरह की भ्रामक जानकारी को गंभीरता से न लिया जाए. यूनिवर्सिटी ने सभी छात्रों, स्टाफ और आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें और किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले उसकी पुष्टि कर लें.

यह भी पढ़ें: यूपी में पालतू जानवर को लेकर छिड़ी बहस, दुल्हन ने पालतू कुत्ते को पीटने पर तोड़ी शादी, मामला हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बाढ़

इस पूरे घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंटा नजर आया. एक ओर जहां कुछ लोग इसे धार्मिक स्वतंत्रता और व्यक्तिगत आजादी से जोड़कर बहस करने लगे, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में यूजर्स ने इसे महज एक फेक पोस्ट मानते हुए मीम फेस्ट बना दिया. इंस्टाग्राम पर तो कई रील्स भी बन गईं जिनमें कैप्शन दिया गया, “जामिया में खड़े हो जाओ, निकाह फ्री में.”

यह भी पढ़ें: शादी के स्टेज पर डाउट सॉल्व करने पहुंच गया स्टूडेंट, मैडम के रिएक्शन ने लूट लिया इंटरनेट



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.