Jio vs Airtel Recharge: 349 रुपये के प्लान में कौन-सी कंपनी दे रही ज्यादा फायदे? देखें कंपेरिजन


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • जियो और एयरटेल 349 रुपये के प्लान में 28 दिन की वैधता देते हैं।
  • जियो 2GB प्रतिदिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS देता है।
  • एयरटेल 1.5GB प्रतिदिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS देता है।
  • जियो अतिरिक्त में Disney+ Hotstar, 50GB क्लाउड स्टोरेज देता है।

Jio Vs Airtel Recharge Plan: जियो और एयरटेल देश की क्रमश: पहली और दूसरी सबसे बड़ी कंपनियां हैं. दोनों कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए कई एक जैसे रिचार्ज प्लान ऑफर करती हैं. इनमें एक 349 रुपये का प्लान है. दोनों कंपनियों के इस प्लान की कीमत भले ही समान है, लेकिन इनमें मिलने वाले बेनेफिट में काफी अंतर है. साथ ही एडिशनल बेनेफिट्स भी दोनों के बीच के अंतर को और बढ़ा देते हैं. आइए एक नजर डालते हैं कि जियो और एयरटेल 349 रुपये के प्लान में क्या-क्या ऑफर करती हैं. 

Jio 349 Recharge Plan

सबसे पहले जियो की बात करें तो कंपनी 349 रुपये के प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 2GB मोबाइल डेटा दे रही है. पूरी वैलिडिटी के दौरान यह डेटा 56GB हो जाता है. इसके अलावा देश में किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS ऑफर किए जा रहे हैं. इसके एक्स्ट्रा बेनेफिट देखें तो जियो के प्लान के साथ जियोहॉटस्टार मोबाइल का सब्सक्रिप्शन, 50GB जियो क्लाउड स्टोरेज और 18 महीने के लिए गूगल जेमिनी का प्रो प्लान भी फ्री दिया जा रहा है. 

Airtel 349 Recharge Plan

एयरटेल भी जियो की तरह 349 रुपये में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 1.5GB डेटा के हिसाब से कुल 42GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली के 100 SMS दे रही है. इसके साथ यूजर को अनलिमिटेड 5G डेटा भी दिया जा रहा है. एडिशनल बेनेफिट्स की बात करें तो एयरटेल के इस प्लान के साथ 12 महीने की वैलिडिटी के साथ Adobe Express का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, 30 दिनों के लिए फ्री हेलोट्यून्स फ्री दी जा रही है. एडिशनल बेनेफिट्स के मामले में यह प्लान जियो के मुकाबले पीछे रह जाता है. 

30 रुपये एक्स्ट्रा देकर एयरटेल में पाएं ज्यादा डेटा

अगर आप एयरटेल यूजर हैं और आपको ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ती है तो कंपनी का 379 रुपये का प्लान लिया जा सकता है. इसमें रोजाना 2GB डेटा ऑफर किया जा रहा है. इसमें 349 रुपये वाले प्लान में शामिल सारे बेनेफिट्स दिए जा रहे हैं. उसके अलावा 379 रुपये के प्लान में आपको गूगल वन का सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिल जाएगा. इसकी वैलिडिटी प्लान के बराबर ही रहेगी. गूगल वन सब्सक्रिप्शन में 30GB क्लाउड स्टोरेज मिल रही है. अब आप अपनी जरूरत के हिसाब से इनमें से कोई भी प्लान चुन सकते हैं. एंटरटेनमेंट के हिसाब से जियो का प्लान एयरटेल के दोनों प्लान से बेहतर है.

ये भी पढ़ें-

AI सिस्टम होंगे और भी पावरफुल, बिना बताए भी समझ लेंगे यूजर की जरूरत



Source link