Kal Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशियों के लिए कैसा रहेगा कल का दिन? पढ़ें 6 फरवरी 2026 का राशिफल

सतीश कुमार
6 Min Read

Kal Ka Rashifal: 6 फरवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए अवसर लेकर आएगा, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी. करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किसे लाभ मिलेगा और किसे संभलकर चलना होगा, आइए जानते हैं कल का राशिफल.

मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी. नौकरी में भी आपकी उत्पादकता बढ़ेगी. आपके बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं. आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा.

  • भाग्यशाली अंक: 9
  • शुभ रंग: लाल
  • उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंदिर में लाल फल अर्पित करें.

वृषभ राशि (Taurus)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है. अन्य कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी. जीवनसाथी के साथ संबंधों में यदि कटुता चल रही थी, तब वह भी दूर होगी. आपने अपने बिजनेस में जितने धन की उम्मीद की थी, उससे अधिक मिलने से खुशी होगी.

  • भाग्यशाली अंक: 2
  • शुभ रंग: सफेद या क्रीम
  • उपाय: छोटी कन्याओं को मिश्री या कुछ मीठा खिलाएं.

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है. आपने अपने बढ़ते खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा. आप शौक मौज की चीजों पर ज्यादा ना लगें. आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, वह बेहतर रहेंगे. आपको किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा.

  • भाग्यशाली अंक: 5
  • शुभ रंग: हरा
  • उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं और “ॐ बुं बुधाय नमः” का जाप करें.

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है. यदि कोई जमीन-जायदाद से जुड़ा मुद्दा कोर्ट-कचहरी में चल रहा था, तो वह भी दूर होगा. नौकरी में यदि आपने बदलाव करने का सोचा था, तो वह आपके लिए अच्छे रहेंगे. आपको भावनाओं में आकर कोई निर्णय नहीं लेना है.

  • भाग्यशाली अंक: 7
  • शुभ रंग: सिल्वर या सफेद
  • उपाय: शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें.

सिंह राशि (Leo)

आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्ण रहने वाला है. आपका मन उत्साहित रहेगा और आपका आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा. परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कुछ समस्या खड़ी हो सकती है. आप किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होंगे. किसी नये वाहन की खरीददारी की आप योजना बनाएंगे.

  • भाग्यशाली अंक: 1
  • शुभ रंग: केसरिया या सुनहरा
  • उपाय: उगते हुए सूर्य को जल (अर्घ्य) दें.

कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन आपके लिए कुछ नए कामों को करने के लिए रहेगा. जीवनसाथी के साथ आप खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे. विद्यार्थियों को अपने आलस्य को छोड़कर मन अपनी पढ़ाई में लगाना होगा. माता-पिता की कोई सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी.

  • भाग्यशाली अंक: 3
  • शुभ रंग: गहरा हरा
  • उपाय: गणेश जी को दूर्वा (घास) अर्पित करें.

तुला राशि (Libra)

आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखने के लिए रहेगा. आप दूसरों की बातों में ना आएं. जीवनसाथी से कोई लड़ाई-झगड़ा हो सकता है. जिन लोगों के भाई व बहनों से अनबन चल रही है, तो वह भी दूर होगी. विद्यार्थी किसी स्कॉलरशिप से संबंधित परीक्षा के लिए मेहनत करेंगे.

  • भाग्यशाली अंक: 6
  • शुभ रंग: हल्का नीला
  • उपाय: लक्ष्मी जी की आरती करें और इत्र (Perfume) का प्रयोग करें.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है. बिजनेस को लेकर आपके मन में एक से एक आइडिया आएंगे. आपके मित्र भी कामों में आपकी पूरी मदद करेंगे. आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी.

  • भाग्यशाली अंक: 8
  • शुभ रंग: मैरून
  • उपाय: जरूरतमंदों को गुड़ और चने का दान करें.

धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा. प्रॉपर्टी संबंधित कोई डील फाइनल होते-होते रह सकती है. आपको अपनी सेहत के मामले में लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है.

  • भाग्यशाली अंक: 4
  • शुभ रंग: पीला
  • उपाय: माथे पर हल्दी या केसर का तिलक लगाएं.

मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. आपकी इनकम बढ़ने से खुशी होगी, लेकिन आपके खर्च भी बेतहाशा बढ़ेंगे. आपके कामों में यदि कुछ उतार-चढ़ाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा. संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी.

  • भाग्यशाली अंक: 2
  • शुभ रंग: काला या आसमानी
  • उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं.

कुंभ राशि (Aquarius)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है. जीवनसाथी से किसी बात को लेकर यदि कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी. आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है. आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी.

  • भाग्यशाली अंक: 1
  • शुभ रंग: जामुनी
  • उपाय: पक्षियों को दाना डालें.

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा. यदि आपका कोई काम अधूरा पड़ा था, तो वह भी पूरा होगा. आपके विवाह में आ रही समस्या भी दूर होगी. करियर को लेकर कोई डिसीजन थोड़ा सोच समझकर लें और अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें.

  • भाग्यशाली अंक: 9
  • शुभ रंग: हल्का पीला
  • उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें या केले के वृक्ष की पूजा करें.
Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.