Kal Ka Rashifal: भविष्यवक्ता: डॉ. अनीष व्यास (पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान) मंगलवार, 10 फरवरी 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. ग्रहों की स्थिति के अनुसार आज कुछ राशियों को धन लाभ होगा, तो कुछ को सेहत का ध्यान रखना होगा. आइए जानते हैं कल का राशिफल-
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा. सरकारी कामों में आपकी साख फैलेगी और आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा. सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई सम्मान प्राप्त हो सकता है. आपकी वाणी की सौम्यता के कारण आपके कुछ नए मित्र बनेंगे, लेकिन आप किसी से कोई कड़वी बात ना बोले. परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा.
- भाग्यशाली अंक: 9
- शुभ रंग: लाल
- उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंदिर में बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं.
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए शौक-मौज की चीजों की पूर्ति के लिए रहेगा, लेकिन आप दिखावे के चक्कर में अपने खर्चों पर ध्यान नहीं देंगे. आपकी कोई दबी हुई इनकम भी बाहर आ सकती है. जीवनसाथी के लिए आप कोई बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं. आप किसी डील को फाइनल करने के लिए यदि सोच विचारकर रहे थे, तो वह भी फाइनल होगी. मन में ईर्ष्या न रखें.
- भाग्यशाली अंक: 6
- शुभ रंग: सफेद/क्रीम
- उपाय: छोटी कन्याओं को मिश्री या सफेद मिठाई खिलाएं.
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए इनकम के सोर्स को बढ़ाने वाला रहेगा. आपके खर्च भी अधिक रहेंगे. आपके दोस्त आपको कहीं वेकेशन पर लेकर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. सरकारी क्षेत्रों में आप अच्छा काम करेंगे. जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने साथी से मुलाकात हो सकती है. व्यवसाय में थोड़ी नॉलेज लेने की आवश्यकता है. बड़ों से बहसबाजी न करें.
- भाग्यशाली अंक: 5
- शुभ रंग: हरा
- उपाय: पक्षियों को हरा मूंग खिलाएं और गणेश जी की आराधना करें.
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है. वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा. आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं. आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी. सेहत के लिए भी समय निकालना होगा. काम बिगाड़ने वालों से बचें. परिवार में नए मेहमान का आगमन हो सकता है.
- भाग्यशाली अंक: 2
- शुभ रंग: सफेद/सिल्वर
- उपाय: शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें.
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा. सामाजिक कार्यों में आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. आपकी जिम्मेदारियां भी अधिक रहेंगी. आपको अपने किसी परिजन की कोई बात बुरी लग सकती है. जीवनसाथी के साथ घूमने की योजना बनेगी. योजना बनाकर काम करें. सहयोगी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है.
- भाग्यशाली अंक: 1
- शुभ रंग: सुनहरा/नारंगी
- उपाय: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें.
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है. यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ था, तो उसके मिलने की पूरी संभावना है. कारोबार में फंसा पैसा मिल सकता है. आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. बड़ों का सहयोग मिलेगा. किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा. विद्यार्थी एकाग्र होकर पढ़ाई करें. विरोधियों की चाल समझें.
- भाग्यशाली अंक: 5
- शुभ रंग: हल्का हरा/धुंधला
- उपाय: तुलसी के पौधे में दीप जलाएं और परिक्रमा करें.
तुला राशि
आज का दिन विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है. पार्टनरशिप में काम करने से बचें. वरिष्ठ सदस्यों से सलाह लेनी पड़ सकती है. तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे. पार्टनरशिप में कोई काम सोच-समझकर करें. घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी. सिंगल लोगों की साथी से मुलाकात संभव है.
- भाग्यशाली अंक: 7
- शुभ रंग: गुलाबी/सफेद
- उपाय: लक्ष्मी जी की पूजा करें और मंदिर में इत्र चढ़ाएं.
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. किसी काम में निराशा होने से परेशानी होगी. वैवाहिक समस्याओं को दूर करने की कोशिश करेंगे. धार्मिक कामों में काफी रुचि रहेगी. माताजी से पारिवारिक मामलों पर चर्चा करेंगे. पुराना कर्जा उतारने में सफल रहेंगे. मन इधर-उधर के कामों में लगेगा, जिससे समस्याएं बढ़ सकती हैं.
- भाग्यशाली अंक: 8
- शुभ रंग: मैरून/गहरा लाल
- उपाय: मंदिर में हनुमान जी के चरणों का सिंदूर माथे पर लगाएं.
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आप अपने माता-पिता के लिए भी समय निकालेंगे. आपका बिजनेस गति पकड़ेगा, लेकिन आपके कुछ खर्च आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे. जीवनसाथी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं. दिखावे के चक्कर में ना आएं. किसी काम को लेकर अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है.
- भाग्यशाली अंक: 3
- शुभ रंग: पीला
- उपाय: केले के वृक्ष की पूजा करें और माथे पर केसर का तिलक लगाएं.
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है. कोई प्रॉपर्टी डील फाइनल हो सकती है. नौकरी के लिए सदस्य को दूर जाना पड़ सकता है. लोन आसानी से मिल जाएगा. मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन फल कम मिलने से निराशा हो सकती है. परिवार में विवाह की बात पक्की हो सकती है. सोच-समझकर बात करें.
- भाग्यशाली अंक: 4
- शुभ रंग: नीला/काला
- उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें और किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं.
कुंभ राशि
आज का दिन बैंकिंग क्षेत्र वालों के लिए अच्छा रहेगा. जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं. महिला मित्रों से सावधान रहना होगा. पुरानी समस्याएं दूर होंगी. नई नौकरी प्राप्त हो सकती है. महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी. माता जी का पुराना रोग उभर सकता है. बॉस से काम के लिए शाबाशी मिलेगी.
- भाग्यशाली अंक: 8
- शुभ रंग: आसमानी/नीला
- उपाय: हनुमान मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाएं.
मीन राशि
आज के दिन आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. बिजनेस में अप्रत्याशित लाभ मिलेगा. आप इनकम बढ़ाने के सोर्स पर ध्यान देंगे. दिमाग खूब चलेगा. वैवाहिक जीवन में कुछ नई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. संतान की तरक्की को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन माता-पिता का सहयोग बना रहेगा. ससुराल पक्ष से धन संबंधी मदद आसानी से मिल जाएगी.
- भाग्यशाली अंक: 3
- शुभ रंग: पीला/सुनहरा
- उपाय: गाय को चने की दाल और गुड़ खिलाएं.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

