Kanya Weekly Horoscope 2026 (1 to 7 February): फरवरी 2026 महीने का पहला सप्ताह 1 से 7 फरवरी का समय कन्या राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. कन्या राशि वाले ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानें अपना भविष्यफल, यहां पढ़ें पूरा साप्ताहिक राशिफल.
कन्या साप्ताहिक राशिफल
नौकरीपेशा
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह के पूर्वार्ध में अति व्यस्तता रहेगी. इस दौरान आपके सिर पर अचानक से घर और बाहर दोनों जगह बड़ी जिम्मेदारियां आ सकती हैं. नौकरीपेशा लोगों को कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है. इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को भी कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी और उन्हें उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
यात्रा
सप्ताह के पूर्वार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है. यात्रा थकान भरी लेकिन नये संपर्कों को बढ़ाने वाली रहेगी. इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी.
व्यापार
व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए सप्ताह के मध्य में कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. यदि आप लंबे समय से कोई बड़ी कारोबारी डील करना चाह रहे थे तो इस सप्ताह वह हो सकती है. कुल मिलाकर व्यापारिक दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्द्ध में स्थिति अधिक अच्छी रहेगी.
प्रेम और विवाह
प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है. लव पार्टनर के साथ मेल-मिलाप के अवसर प्राप्त होंगे. प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा.
कन्या राशि के लिए उपाय: गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें.
ये भी पढ़ें: Singh Weekly Horoscope 2026: सिंह राशि वाले प्लान बनाकर चलें, कारोबार में रिस्क लेना पड़ सकता है भारी
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

