Kanya Weekly Rashifal 2026: कन्या राशि वाले वाद-विवाद से रहें दूर, अपने लक्ष्य पर बनाएं फोकस

सतीश कुमार
3 Min Read


Kanya Weekly Horoscope 2026 (22 to 28 February): फरवरी 2026 महीने का चौथा सप्ताह 22 से 28 फरवरी का समय कन्या राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. कन्या राशि वाले ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानें अपना भविष्यफल, यहां पढ़ें पूरा साप्ताहिक राशिफल.

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Kanya Saptahik Rashifal)

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत में किसी के साथ वाद-विवाद होने के कारण मन खिन्न रहेगा. किसी व्यक्ति के द्वारा कही गई कड़वी बात से आपको मन को ठेस लग सकती है. इस पूरे सप्ताह आपको अपनी भावनाओं और मन पर नियंत्रण रखना होगा. कन्या राशि के जातकों को किसी भी वाद-विवाद में पड़ने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करना उचित रहेगा.

इस सप्ताह धन से जुड़े फैसले एवं खर्च खूब सोच-समझकर करें. जमापूंजी का सही तरीके से उपयोग करें अन्यथा बाद में पछतावा करना पड़ सकता है. व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है. इस दौरान आपको कारोबार से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी.

यदि आप किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं तो आपको मनचाहे परिणाम के लिए अधिक प्रयास और परिश्रम की आवश्यकता बनी रहेगी. जीवन के कठिन समय में लव पार्टनर हो या फिर लाइफ पार्टनर आपका संबल बनेगा. वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा. आपसी समझ और भावनात्मक सहयोग के कारण कई पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी. रिश्तों में विश्वास और अपनापन बढ़ेगा, जिससे मानसिक सुकून और स्थिरता का अनुभव होगा.

कन्या राशि के लिए उपाय- श्री गणेश द्वादश नाम स्तोत्र का पाठ करें.

ये भी पढ़ें: Singh Weekly Rashifal 2026: बड़े खर्चों से बिगड़ सकता है बजट, सिंह राशि वाले 22-28 फरवरी तक रखें ध्यान

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.