Kark Weekly Rashifal 2026: करियर-रिश्तों की टक्कर में कर्क राशि वाले रहेंगे परेशान, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

सतीश कुमार
3 Min Read


Kark Weekly Horoscope 2026 (15 to 21 February): फरवरी 2026 महीने का तीसरा सप्ताह 15 से 21 फरवरी का समय कर्क राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. कर्क राशि वाले ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानें अपना भविष्यफल, यहां पढ़ें पूरा साप्ताहिक राशिफल.

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Kark Saptahik Rashifal)

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह दूसरों के बहकावे में आकर अपना नुकसान करने से बचना होगा. इस सप्ताह आपके विरोधी आपके बनते काम को बिगाड़ने के लिए षडयंत्र रच सकते हैं. ऐसे में अपने कार्यक्षेत्र में खूब सावधान रहें. इस सप्ताह आपके जीवन में व्यावहारिक एवं करियर-कारोबार से जुड़े मामले एक दूसरे से होड़ करते हुए नजर आएंगे. इस स्थिति के बीच आप खुद को एक गेंद की तरह कभी इधर तो कभी उधर के पाले में जाता हुआ महसूस करेंगे.

सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है. इस दौरान ऑफिस की उलझनें, नई योजनाओं का क्रियान्वयन और परिवार की समस्याओं आदि को लेकर खुद को एक चक्रव्यूह में फंसा हुआ देखेंगे. संकट के इस समय में आपका कोई करीबी व्यक्ति काफी मददगार साबित होगा. हालांकि जीवनसाथी, मित्र अथवा बिजनेस पार्टनर आदि के सहयोग और समर्थन के बाद भी आपके भीतर असंतुष्टि का भाव देखने को मिलेगा.

सप्ताह के अंत तक आप खुद को किसी एकांत जगह पर ले जाने का प्रयास करेंगे. इस सप्ताह आपको लोगों से विनम्रता से पेश आना होगा क्योंकि क्रोध में निकली कोई बात लंबे समय से चले आ रहे आत्मीय रिश्तों में दरार डालने का काम कर सकती है. इसलिए वाणी-व्यवहार पर नियंत्रण रखें. जरूरी कामों पर कोई फैसला लेने से पहले शुभ चिंतक या किसी खास से सलाह जरूर लें.

कर्क राशि के लिए उपाय- रुद्राष्टकं का पाठ करें.

ये भी पढ़ें: Mithun Weekly Rashifal 2026: मिथुन राशि के हक में रहेगा फरवरी का तीसरा सप्ताह, सफलता, धन और रिश्तों में मिठास

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.