Kasganj News : दिवाली पर 1.20 लाख पात्रों को नहीं मिलेगा राशन, यूपी के इस जिले में राशन कार्ड से नाम काटने की नौबत!

aditisingh
2 Min Read

Kasganj News। एक लाख से अधिक लाभार्थियों को अक्टूबर में राशन नहीं मिलेगा। इन्होंने कई बार कहने के बाद भी कार्ड का आधार से लिंक नहीं कराया है। एक माह और बचा है, इस बार भी केवाइसी नहीं कराई तो पात्रता सूची से नाम ही काट दिया जाएगा।

जिले में 248402 राशन कार्ड, 1087403 है पात्रों की संख्या

जिले में 248402 राशन कार्ड धारक है। इनमें 1087403 लोग राशन लेते है। जिला आपूर्ति विभाग इन सभी को निश्शुल्क राशन उपलब्ध करा रहा है। सरकार ने कार्ड धारकों के लिए ग्राहकों को जानें (केवाईसी) अनिवार्य कर दी है। इसके लिए पिछले दो वषोंं से सरकार कार्ड धारकों को समय दे रही है। इसके बाद भी करीब 1.20 लाख राशन लेने वाले सदस्य हैं जिन्होंने अभी भी केवाईसी नहीं कराई है। अब सरकार ने ऐसे लोगोंं को तीन माह का समय केवाइसी करने के लिए दिया है। इसमें से दो माह गुजर चुके हैं। लेकिन करीब 1.20 राशन लेने वालों ने केवाइसी नहीं कराई है। इसका खामिया अक्टूबर में भी इन लोगों को भुगतना पड़ेगा।

केवाईसी नहीं कराना बना वजह, इस माह नहीं कराया तो कटेगा नाम

केवाईसी नहीं कराने के कारण इनको इस बार भी राशन नहीं मिलेगा। इस माह भी अगर इन लोगों ने केवाईसी नहीं कराई तो इन सभी को अपात्र मान कर राशन कार्ड से ही नाम काट दिया जाएगा।

जिला आपूर्ति अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि राशन लेने वाले हर व्यक्ति को केवाईसी करानी है। पिछले दाे वर्षों से लगातार कार्ड धारकों को केवाईसी कराने के लिए कहा जा रहा है। इसके बाद भी कई पात्रों ने अभी तक केवाईसी नहीं कराई है। पिछले माह भी इन लोगाें का राशन रोका गया था। इस माह भी इनको राशन नहीं मिलेगा। अब अगर केवाईसी नहीं कराई तो इनका नाम ही पात्र सूची से हटा दिया जाएगा।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment