Kia इंडियन कार मार्केट में लगातार बेहतरी कर रही है. ये सिलसिला पिछले महीने भी जारी रहा. अप्रैल 2026 में कंपनी ने कुल 27,286 यूनिट सेल की हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में बिकी इनकी कुल 23,623 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 16 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.
सेल्स रिपोर्ट पर नज़र डालें, तो Kia Seltos कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. वहीं, Sonet और Carens की सेल में भी बढ़ोतरी देखी गई. इसके अलावा, Syros और Carnival की मांग घटी है. Kia EV6 और EV9 को पिछले महीने एक भी ग्राहक नहीं मिला है. आइए, मॉडल-वाइज़ सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.
Kia Seltos
लिस्ट में पहले नंबर पर किआ सेल्टॉस है. पिछले महीने इस SUV की कुल 10,566 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में बेची गई इसकी कुल 6,135 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 72 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹10.99 लाख से शुरू होकर ₹19.99 लाख तक (टॉप X-Line) जाती है.
बोल्ड न्यू डिजिटल टाइगर फेस, LED लाइट्स, मस्कुलर लुक और प्रीमियम स्टाइलिंग के साथ सेल्टॉस को 30-इंच ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले (ड्यूल 12.3-इंच स्क्रीन), पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, बोस साउंड सिस्टम, लेवल-2 ADAS, 360° कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और OTA अपडेट्स शामिल हैं.
सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, 5-स्टार भारत NCAP, ESC और ADAS मिलते हैं. इंजन ऑप्शन में 1.5L पेट्रोल (115hp), 1.5L टर्बो पेट्रोल (160hp), 1.5L डीजल (116hp) शामिल हैं. ये 17-20 kmpl (ARAI) तक का माइलेज देने में सक्षम है. किफायती, फीचर-पैक्ड और स्टाइलिश कॉम्पैक्ट SUV चाहने वालों के लिए ये बेहतर ऑप्शन है.
Kia Sonet
सेल के मामले में दूसरे नंबर पर किआ सोनेट है. पिछले महीने इस अफोर्डेबल SUV को कुल 10,537 लोगों ने खरीदा. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में बिकी इसकी कुल 8,068 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Kia Carens
बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर कैरेंस है. पिछले महीने इसकी कुल 5,465 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 5,259 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 4 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Kia Syros
सिरोस की सेल एकदम से घटी है. अप्रैल 2026 में इसकी मात्र 554 यूनिट ही बिकी हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में बिकी इसकी कुल 4,000 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 86 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.
Kia Carnival
सेल के मामले में पांचवें और अंतिम नंबर पर कार्निवाल है. पिछले महीने इसकी कुल 164 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा अप्रैल 2025 में बिकी इसकी कुल 161 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 2 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी को दर्शाता है.