Kia इंडियन मार्केट में समय के साथ अपनी पहचान बढ़ा रही है. लगातार कंपनी की सेल भी ऊपर की ओर जाती दिख रही है. पिछले महीने भी यही देखने को मिला. कोर कार कंपनी ने जनवरी 2026 में 27,603 नई गाड़ियां सेल की हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बेची गई कुल 25,025 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 10 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.
आंकड़ो से पता चलता है कि Kia Sonet पिछले महीने कंपनी के लिए Best Selling Car रही. वहीं, Seltos की मांग भी बढ़ी है और Carens/Clavis की डिमांड में मामूली बढ़ोतरी देखी गई. इसके अलावा, Syros और Carnival की बिक्री में भारी गिरावट देखी गई. आइए, कंपनी की Model Wise Sales Report पर नजर डालते हैं.
Kia Sonet
लिस्ट में पहले नंबर पर किआ सोनेट है. इसे पिछले महीने कुल 10,998 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बेची गई इसकी कुल 7194 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 52.88 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.
इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹7.30 लाख से शुरू होकर ₹14 लाख तक जाती है. इंटीरियर प्रीमियम है, जिसमें LED लाइटिंग, वेंटिलेटेड सीट्स, बड़ा टचस्क्रीन शामिल है. फीचर्स में ADAS, 360° कैमरा, सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग शामिल है. सेफ्टी में 6 एयरबैग्स, ESC, ADAS लेवल-1 है. इसे 1.2 पेट्रोल, 1.0 टर्बो पेट्रोल और 1.5 डीजल इंजन के साथ खरीदा जा सकता है और माइलेज 18-24 kmpl के करीब है.
Kia Seltos
सेल के मामले में दूसरे नंबर पर किआ सेल्टॉस है. जनवरी 2026 में इस SUV की कुल 10,639 यूनिट बिकी हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बेची गईं सेल्टॉस की कुल 6470 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 64.44 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Kia Carens Clavis/EV
सेल के मामले में तीसरे नंबर पर Carens Clavis/EV है. पिछले महीने इसकी कुल 5633 यूनिट सेल की गईं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बेची गई इसका कुल 5522 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 2 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी को दर्शाता है.
Kia Syros
लिस्ट में चौथे नंबर पर किआ साइरोस है. इसे पिछले महीने कुल 275 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 293 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 95 प्रतिशत की भारी गिरावट को दर्शाता है.
Kia Carnival
बिक्री में आई भारी गिरावट के चलते कार्निवाल सबसे लास्ट में रही. इसे पिछले महीने कुल 58 नए ग्राहक मिले. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में सेल की गईं इसकी कुल 293 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 80 प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है.

