Kia Sonet SUV: फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और माइलेज, कीमत 7.30 लाख से


Kia Sonet देश की पॉपुलर एसयूवी में से एक है. समय के साथ लगातार इसकी मांग बढ़ती हुई दिख रही है. पिछले महीने इसकी कुल 10,998 यूनिट सेल की गई हैं. ये आंकड़ा जनवरी 2025 में बिकी इसकी 7,194 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 53 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

छोटी फैमिली के बीच फेमस इस 5-सीटर SUV को मौजूदा समय में मात्र ₹7.30 लाख की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है और ये टॉप वेरिएंट के लिए ₹14.09 लाख रुपये तक जाती है. आइए, इसकी इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और माइलेज डिटेल्स पर भी नजर डालते हैं.

डिजाइन डिटेल

किआ सोनेट का एक्सटीरियर काफी आक्रामक और मॉडर्न है. फ्रंट में नया टाइगर नोज ग्रिल, स्टार मैप एलईडी डीआरएल्स, क्राउन ज्वेल एलईडी हेडलैंप्स और स्लीक एलईडी फॉग लैंप्स दिए गए हैं, जो इसे रोड पर अलग पहचान देते हैं. रियर में कनेक्टेड स्टार मैप एलईडी टेल लैंप्स, स्पोर्टी रियर स्किड प्लेट्स और एरोडायनामिक डिजाइन है. 16 इंच के क्रिस्टल कट अलॉय व्हील्स और 3995mm की लंबाई के साथ ये सब-4 मीटर कैटेगरी में फिट बैठती है, जिससे टैक्स बेनिफिट्स भी मिलते हैं. ओवरऑल लुक युवाओं और फैमिली यूजर्स दोनों को पसंद आता है.

इंटीरियर और फीचर्स

इसका केबिन काफी प्रीमियम और स्पेसियस है. इसमें ऑल ब्लैक थीम या डुअल-टोन ऑप्शन, सेमी-लेदरेट सीट्स, लेदर रैप्ड डी-कट स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब मिलता है. फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स (टॉप वेरिएंट्स में), रियर एसी वेंट्स, अच्छी क्वालिटी मैटेरियल और कम्फर्टेबल सीटिंग 5 लोगों के लिए है. बूट स्पेस 385 लीटर का है, जो फैमिली ट्रिप्स के लिए पर्याप्त है.

सोनेट में 10.25 इंच HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो/एपल कारप्ले, 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बोस साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जर, इलेक्ट्रिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट और किआ कनेक्ट टेक्नोलॉजी शामिल हैं. ADAS लेवल 1 फीचर्स जैसे फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस, लेन कीप असिस्ट, लेन डिपार्चर वॉर्निंग, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर और 360 डिग्री कैमरा भी मिलते हैं.

सेफ्टी डिटेल

किआ सोनेट सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड ऑफर करताहै. साथ ही ABS के साथ EBD, ESC, HAC, VSM, TPMS, हिल स्टार्ट असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर और स्पीड सेंसिंग डोर लॉक्स जैसे 15+ सेफ्टी फीचर्स इसमें मिलते हैं. टॉप वेरिएंट्स में ADAS और 360 कैमरा इसे और सुरक्षित बनाते हैं.

इंजन और माइलेज

कंपनी इसे कुल 3 इंजन ऑप्शन के साथ बेचती है. इसमें 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (83 PS, 115 Nm), 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल (120 PS, 172 Nm) और 1.5 लीटर CRDi डीजल (116 PS, 250 Nm) इंजन शामिल है. इन्हे MT के थ Automatic ट्रांसमिशन में बी खरीदा जा सकता है. क्लेम्ड माइलेज 19-24 kmpl तक है.



Source link

© 2026 Aman Shanti – Sarkari Yojana, Auto & Tech | All rights reserved | Made With By WebpressHub.net