Kia Syros EV को खास बनाती हैं ये 5 बातें! खरीदने का प्लान है, तो जान लीजिए


Kia India ने हाल ही में अपनी नई मास-मार्केट इलेक्ट्रिक एसयूवी Syros EV को ऑफिशियली अनवील किया है. 24 जुलाई 2026 को लॉन्च होने वाली ये कार कंपनी की सबसे किफायती ऑल-इलेक्ट्रिक मॉडल होगी, जो कॉम्पैक्ट EV SUV सेगमेंट में टाटा नेक्सॉन EV और महिंद्रा XUV 3XO EV जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी. सायरोस EV दो बैटरी पैक ऑप्शन- 42 kWh और 51.4 kWh के साथ आएगी, जो 443 किमी और 526 किमी की ARAI क्लेम्ड रेंज देने में सक्षम है.

ये K1 प्लेटफॉर्म पर बनी है, जिसमें EV-स्पेसिफिक स्टाइलिंग, एडवांस फीचर्स और मजबूत परफॉर्मेंस का मिश्रण है. फ्रंट-माउंटेड मोटर के साथ 135 hp से 171 hp तक पावर मिलेगी. 0-100 km/h स्पीड मात्र 8.1 सेकंड में हासिल करने वाली ये SUV फास्ट चार्जिंग, लेवल-2 ADAS, प्रीमियम इंटीरियर और लाइफटाइम बैटरी वारंटी जैसे फीचर्स से लैस है. प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है (₹25,000), जबकि अनुमानित कीमत ₹15-20 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच रहने की उम्मीद है. आइए इसे 5 हाईलाइट्स में समझते हैं.

1. बैटरी और रेंज

सायरोस EV दो बैटरी ऑप्शन- 42 kWh (443 km रेंज) और 51.4 kWh (526 km तक) के साथ आई है. बड़ा बैटरी पैक 171 hp पावर देता है. ये कॉम्पैक्ट Electric SUV सेगमेंट में सबसे ज्यादा रेंज देने वाली गाड़ी है. रियल-वर्ल्ड में भी अच्छा प्रदर्शन मिलने की उम्मीद है.

2. चार्जिंग और परफॉर्मेंस

100 kW DC फास्ट चार्जिंग से 10-80% मात्र 39 मिनट में चार्ज होता है. 11 kW AC चार्जर सपोर्ट के साथ फुल चार्ज 4-5 घंटे में हो जाता है. इसमें i-Pedal मोड, रिजनरेटिव ब्रेकिंग और बैटरी कंडीशनिंग जैसी EV टेक्नोलॉजी शामिल हैं.

3. EV-स्पेसिफिक डिजाइन और स्टाइलिंग

ICE मॉडल से मिलते-जुलते लुक में EV टच दिया गया है. इसे डिजिटल टाइगर फेस, आइस क्यूब LED हेडलैंप्स, स्टार मैप लाइटिंग, फ्लश डोर हैंडल्स और एयरो अलॉय व्हील्स मिले हैं. 16 लीटर फ्रंक, V2L फंक्शनलिटी और वर्चुअल इंजन साउंड सिस्टम EV एक्सपीरिएंस को यूनिक बनाएंगे.

4. फीचर्स और इंटीरियर

30-इंच ट्रिनिटी पैनोरामिक डिस्प्ले (डुअल 12.3-इंच स्क्रीन्स + 5-इंच HVAC), हार्मन कार्डन 8-स्पीकर साउंड, पैनोरामिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, 64-कलर एम्बियंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग और OTA अपडेट्स दिए गए हैं. स्लाइडिंग-रिक्लाइनिंग रियर सीट्स भी पैसेंजर के लिए काफी कम्फर्टेबल होने वाली हैं.

5. सेफ्टी और ऑनरशिप बेनिफिट्स

लेवल-2 ADAS (16 फंक्शन्स), 6 एयरबैग्स, 360° कैमरा, 25+ सेफ्टी फीचर्स के साथ ये एडवांस EV होगी. लाइफटाइम हाई-वोल्टेज बैटरी वारंटी, अश्योर्ड बायबैक और BaaS (Battery-as-a-Service) ऑप्शन ओनरशिप को आसान बनाएंगे.



Source link

© 2026 Aman Shanti – Sarkari Yojana, Auto & Tech | All rights reserved | Made With By WebpressHub.net