Kumbh Weekly Rashifal 2026 (8 to 14 February): फरवरी 2026 महीने का दूसरा सप्ताह 8 से 14 फरवरी का समय कुंभ राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. कुंभ राशि वाले ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानें अपना भविष्यफल, यहां पढ़ें पूरा साप्ताहिक राशिफल.
कुंभ साप्ताहिक राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है. यदि आप कई दिनों से किसी शुभ सूचना की प्राप्ति का इंतजार कर रहे थे, तो इस सप्ताह आपका यह इंतजार समाप्त हो सकता है. करियर और कारोबार से जुड़े अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, जो भविष्य में प्रगति के नए रास्ते खोल सकते हैं. सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रिय व्यक्ति के घर आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा और परिवार में उत्साह देखने को मिलेगा.
कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा. सप्ताह के पूर्वार्ध में करियर या कारोबार के संबंध में की गई यात्रा सुखद और सफल साबित होगी. टीम वर्क के जरिए आप किसी बड़े कार्य को बेहतर तरीके से पूरा करने में सफल हो सकते हैं. व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलने के योग हैं और आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह काफी शुभ रहने वाला है. आय के नए स्रोत बनेंगे तथा संचित धन में भी वृद्धि होने की संभावना है.
छात्रों के लिए यह समय सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा. परीक्षा, प्रतियोगिता या साक्षात्कार में मनचाही सफलता मिल सकती है. सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक कहीं से अनपेक्षित धन लाभ मिलने की संभावना भी बन रही है. इस दौरान आपका समय स्वजनों और मित्रों के साथ हंसी-खुशी बीतेगा.
प्रेम संबंधों में अनुकूलता बनी रहेगी. लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी और रिश्ते में मजबूती आएगी. सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है. सेहत सामान्य बनी रहेगी.
कुंभ राशि के लिए उपाय: शुभ फल की प्राप्ति के लिए नियमित रूप से सुंदरकांड का पाठ करें.
ये भी पढ़ें: Makar Weekly Rashifal 2026: मकर साप्ताहिक राशिफल, जल्दबाजी और लापरवाही से बिगड़ सकते हैं काम
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

