लैपटॉप खरीदते समय निकलेगा पसीना, 10, 20 या 30 नहीं इतने प्रतिशत तक बढ़ जाएगी कीमत

Laptop Price Rise: अगर आप लैपटॉप खरीदना चाहते हैं तो जल्दी करें. यह लैपटॉप खरीदने का सही समय है. अगर चूक गए तो आपको ज्यादा दाम चुकाने पड़ सकते हैं. प्रोसेसर, GPU और मेमोरी कंपोनेंट्स के बढ़ते दामों के कारण इस साल लैपटॉप की कीमतों में 35 प्रतिशत तक का इजाफा हो सकता है. जानकारों का कहना है कि रैम प्राइसेस के बढ़ने और एंट्री-लेवल इंटेल प्रोसेसर की शॉर्टेज के कारण लैपटॉप्स के दाम बढ़ना तय है.

रिकॉर्ड शिपमेंट के बाद गिरावट का अनुमान

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल लैपटॉप की कीमतों में 35 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है. 2025 की रिकॉर्ड शिपमेंट के बाद इस साल पीसी शिपमेंट में 8 प्रतिशत गिरावट आने का अनुमान है. बता दें कि पिछले साल भारत की पीसी मार्केट ने लगभग 1.6 करोड़ यूनिट्स शिप की थी, जो 2024 की तुलना में 10 प्रतिशत ज्यादा थी. यह पहली बार था, जब पीसी मार्केट की शिपमेंट ने 1.5 करोड़ यूनिट्स का आंकड़ा पार किया था.

कीमतों में असर दिखना शुरू 

पिछले कुछ समय से मेमोरी चिप्स की कमी और दूसरे कंपोनेंट के बढ़ते दामों के कारण लैपटॉप महंगे होने शुरू हो गए हैं. मेमोरी चिप्स की कीमत 2.5-3 गुना हो गई है और इससे लैपटॉप और डेस्कटॉप 10-12 प्रतिशत महंगे हो गए हैं. इस महीने भी कीमतों में 10 प्रतिशत और इजाफे का अनुमान लगाया जा रहा है और इतनी ही कीमतें अगले कुछ महीनों में बढ़ने वाली है. पहले 30,000-35,000 रुपये की कीमत में बिकने वाले लैपटॉप अब 45,000 का आंकड़ा छूने लगे हैं.

जल्दी राहत मिलने की उम्मीद नहीं

अगर आप सोच रहे हैं कि थोड़े दिन बाद कीमतों में गिरावट आ जाएगी तो ऐसा नहीं होने वाला है, जानकारों का कहना है कि अगली 6-7 तिमाहियों तक सिचुएशन नॉर्मल नहीं होने वाली है. माना जा रहा है कि अगले साल की दूसरी छमाही में जाकर पीसी मार्केट को बढ़ती कीमतों और कंपोनेंट की शॉर्टेज से राहत मिलेगी.

© 2026 Aman Shanti – Sarkari Yojana, Auto & Tech | All rights reserved | Made With By WebpressHub.net