Best Late Night Snacks For Blood Sugar Control: रात को बिस्तर पर लेटे-लेटे अचानक भूख लग जाए, तो मन में सवाल उठता है कि क्या इस वक्त कुछ खाना ठीक रहेगा, खासकर अगर आप डायबिटीज की दिक्कत से जूझ रहे हो. देर रात स्नैकिंग थोड़ा पेचीदा हो सकता है. कई आम विकल्प रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट या ज्यादा सोडियम से भरपूर होते हैं, जो ब्लड शुगर बढ़ा सकते हैं या उस समय मेटाबॉलिक संतुलन बिगाड़ सकते हैं जब शरीर आराम करने की कोशिश कर रहा होता है. चलिए आपको बताते हैं कि आपके पास क्या विकल्प हैं.
आपको क्या करना चाहिए?
डायटीशियन मानते हैं कि रात में पूरी तरह भूखे रहना समाधान नहीं है. असली मकसद है ऐसा विकल्प चुनना जो पेट भरे, न्यूट्रिशन दे और ग्लूकोज लेवल अचानक न बढ़ाए. न्यूट्रिशन एक्सपर्ट के अनुसार, केफिर इस भूमिका को अच्छी तरह निभा सकता है. केफिर फर्मेंटेड डेयरी ड्रिंक है, जिसका स्वाद हल्का खट्टा और बनावट स्मूद, मिल्कशेक जैसी होती है.
डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए इसकी खासियत इसका पोषण प्रोफाइल है. इसमें प्रोबायोटिक्स, प्रोटीन, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे न्यूट्रिशन तत्व होते हैं, जो ब्लड शुगर कंट्रोल, हार्ट हेल्थ और मेटाबॉलिक संतुलन में सहायक माने जाते हैं. प्लेन केफिर में अतिरिक्त चीनी कम होती है और सोडियम भी अपेक्षाकृत कम रहता है, इसलिए यह देर रात के स्नैक के रूप में सुरक्षित विकल्प बन सकता है.
केफिर का सबसे बड़ा फायदा इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स हैं. ये आंतों के माइक्रोबायोम को संतुलित रखने में मदद करते हैं. Tandfonline जर्नल में पब्लिश एक स्टडी के अनुसार यह हेल्दी गट हेल्थ बेहतर इंसुलिन सेंसिटिविटी और ब्लड शुगर कंट्रोल से जुड़ी हो सकती है. कुछ स्टडीज के अनुसार, केफिर में मौजूद खास प्रोबायोटिक स्ट्रेन्स कोलेस्ट्रॉल मेटाबॉलिज्म पर सकारात्मक असर डाल सकते हैं और सूजन घटाने में मदद कर सकते हैं. डायबिटीज से पीड़ित लोगों में हृदय रोग का खतरा ज्यादा होता है, इसलिए यह पहलू अहम है.
रेगुलर सेवन करने से क्या पड़ता है फर्क?
मेटाबॉलिक सिंड्रोम से जुड़े Sciencedirect जर्नल में पब्लिश एक स्टडी में पाया गया कि नियमित केफिर सेवन से फास्टिंग ब्लड शुगर और एलडीएल में कमी आई, जबकि एचडीएल बढ़ा. केफिर में मौजूद पोटैशियम रक्त वाहिकाओं को रिलैक्स करने और हृदय को सपोर्ट करने में मदद करता है, वहीं मैग्नीशियम इंसुलिन क्रिया और मांसपेशियों के आराम में सहायक होता है. इसका प्रोटीन पाचन को धीमा करता है, जिससे रातभर ब्लड शुगर में अचानक गिरावट या उछाल की संभावना कम हो सकती है.
खरीदते समय प्लेन और बिना शक्कर वाला केफिर चुनना बेहतर है, क्योंकि फ्लेवर्ड विकल्पों में अतिरिक्त चीनी हो सकती है। चाहें तो इसमें थोड़े से बेरीज, दालचीनी या एक चम्मच नट बटर मिलाकर स्वाद और न्यूट्रिशन बढ़ाया जा सकता है. सही चुनाव के साथ, केफिर देर रात की भूख को संतुलित तरीके से शांत करने में मददगार हो सकता है.
ये भी पढ़ें-3 साल में इस महिला ने घटाया 72 किलो वजन, केवल 7 आसान स्टेप्स फॉलो कर आप भी हो सकती हैं स्लिम
Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator

