Technology

Lava Bold N1 5G: भारतीय कंपनी के सस्ते 5G फोन की सेल हुई शुरू, यहां मिल रहा है जबरदस्त डिस्काउंट

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 1, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Lava Bold N1 5G को कंपनी ने पिछले वर्ष सितंबर में लॉन्च किया था। लेकिन अब इस फोन का नया वेरिएंट कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था। यह सबसे सस्ते 5G फोन में से एक है। पहले इस फोन का 4 GB रैम और 64 GB स्टोरेज वेरिएंट आता था। लेकिन अब कंपनी ने इस फोन को 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज के नए वेरिएंट में भी पेश कर दिया है। फोन में बाकी सभी फीचर्स पहले की तरह बरकरार रखे गए हैं। 

अब भारतीय कंपनी के इस फोन के नए वेरिएंट की सेल आज से शुरू हो गई है। चीनी कंपनियों को टक्कर देने के लिए सस्ते फोन होने के बावजूद इस पर जबरदस्त डिस्काउंट पेश किया गया है।    

Lava Bold N1 5G की कीमत, उपलब्धता और ऑफर 

Lava Bold N1 5G के नए 6 GB रैम + 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। यह फोन बिक्री के लिए एमेजोन पर उपलब्ध हो गया है। पहली सेल के दौरान फोन को येस बैंक और एचएसबीसी बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर 1250 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा 11,350 रुपये का तक एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है, जिससे यह फोन आपको बहुत सस्ती कीमत में मिल सकता है।  

यह फोन Champagne Gold और Royal Blue जैसे 2 कलर्स में आता है। Lava Bold N1 5G के फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 6.75 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 90 hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। प्रोसेसर की बार करें तो इस फोन में UNISOC T765 ऑक्टा कोर प्रोसेसर लगाया गया है।  

कंपनी ने इस फोन में 13 MP का डुअल AI कैमरा लगाया है। यूजर्स को इस फोन से 30 FPS पर 4K में वीडियो बनाने की सुविधा मिलेगी। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 MP का फ्रंट कैमरा भी लगाया गया है। 

Lava Bold N1 5G में 5000 mah की बैटरी लगाई गई है जिसके लिए 18 W का फास्ट चार्जर भी मौजूद है। इसके अलावा फोन को IP54 की रेटिंग मिली है जो फोन को पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का काम करती है। यह फोन एंड्रॉयड 15 के साथ पेश हुआ है। 

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।