Lava Bold N2 5G: सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन की सेल हुई शुरू, यहां मिल रहा 1000 रुपये का बंपर डिस्काउंट



Lava Bold N2 5G हाल ही में लॉन्च हुए सबसे सस्ते 5जी फोन में से एक है जिसकी अब सेल भी शुरू हो चुकी है। अच्छी बात यह भी है कि पहली सेल में ही सस्ते फोन पर बंपर ऑफर पेश कर दिया गया है, जिससे ग्राहक इस फोन को काफी अच्छी कीमत में खरीद सकते हैं।   

Lava Bold N2 5G फोन की कीमत 12,499 रुपये है। बिक्री के लिए यह फोन एमेजोन पर उपलब्ध हो गया है। पहली सेल के दौरान इस फोन को ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 1000 रुपये का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आपके पास कैनरा बैंक या आईसीआईसीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो भी आपको 750 रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा। 

इसके अलावा एमेजोन पर 11,800 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है, जिससे आपको यह सस्ता फोन काफी सस्ती कीमत में मिल सकता है।  

कलर- लावा का यह नया फोन Regal Gold और Billionaire Blue जैसे 2 कलर्स में लॉन्च हुआ है।

डिस्प्ले– लावा के इस नए फोन में 6.75 इंच की स्क्रीन पर HD+ डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 120 hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। 

प्रोसेसर- इस फोन में कंपनी ने UNISOC T8200 ऑक्टा कोर प्रोसेसर लगाया गया है। 

रैम और मेमोरी- लावा बोल्ड एन2 5जी फोन में 4 GB रैम और 64 GB की स्टोरेज मिलेगी। इसके साथ ही फोन में वर्चुअल रैम का फीचर भी दिया है जिससे 4 जीबी तक रैम को बढ़ाया जा सकता है। 

कैमरा- इस फोन में 13 MP के मेन बैक कैमरे के साथ दूसरा AI रियर कैमरा है। तो वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है। 

बैटरी- इस फोन में 6000 mAh की बड़ी बैटरी लगाई गई है। लावा फोन के साथ 18W का फास्ट चार्जर भी देगी। कंपनी के अनुसार फुल चार्ज होने के बाद इस फोन से यूजर्स 13 घंटे से भी अधिक यूट्यूब देख सकेंगे।     

अन्य फीचर्स- यह फोन एंड्रॉयड 16 के साथ पेश हुआ है। कंपनी के अनुसार यूजर्स फोन में ब्लोटवेयर फ्री ओएस का अनुभव करेंगे। इसका मतलब फोन में कोई फालतू ऐप नहीं होगी। लावा फोन पर 1 वर्ष का ओएस और 2 साल का सिक्योरिटी अपडेट देगी। इसके अलावा फोन को IP64 रेटिंग मिली है जो बताता है कि यह फोन धूल-मिट्टी और पानी पड़ने पर भी सुरक्षित रहेगा। कंपनी ग्राहकों के घर पर ही सर्विस उपलब्ध कराएगी।  

इसे भी पढ़ें-



Source link