Lava ने भारत में अपनी Play सीरीज का नया स्मार्टफोन Lava Play Max लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने दावा किया है कि Play Max अपने सेगमेंट में पहला स्मार्टफोन है जो Vapor Chamber Cooling (VC Cooling) तकनीक के साथ आया है। जिससे BGMI, COD Mobile और Free Fire जैसे गेम लंबे समय तक बिना ओवरहीटिंग के खेले जा सकते हैं। यह जल्द ही देशभर के Lava रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और प्राइस जानते हैं।
Lava Play Max फोन में बड़ा और शार्प 6.72-इंच FHD+ 120Hz डिस्प्ले दिया गया है। जो स्टडी कंटेंट, रील्स स्क्रॉलिंग, वीडियो बिंज-वॉचिंग और गेमिंग के विजुअल्स को स्मूद तरह से दर्शाता है।
Lava Play Max 5G में 2.5GHz वाला MediaTek Dimensity 7300 (4nm) प्रोसेसर लगाया गया है। जो बेहतर एफिशिएंसी और स्मूद ऐप परफॉरमेंस दे सकता है। इसके साथ 128GB UFS 3.1 स्टोरेज और 6GB+6GB व 8GB+8GB RAM वैरियंट उपलब्ध होंगे। फोन में VC कूलिंग की वजह से मल्टीटास्किंग या हेवी गेमिंग के दौरान तापमान नियंत्रित रह पाएगा।
कैमरा की बात करें तो Lava Play Max में 50MP AI रियर कैमरा EIS सपोर्ट के साथ दिया गया है। जबकि फ्रंट में 8MP सेंसर मौजूद है। फोन से आप 4K@30FPS तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। लंबे समय तक चलने के लिए फोन में 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग की सुविधा है।
Lava Play Max फोन IP54 रेटिंग के साथ आया है यानी पानी और धूल से हल्की सुरक्षा मिलती है। ब्रांड ने इसे एक क्लीन और प्रीमियम ग्लॉसी डिजाइन में पेश किया है। जिसमें दो कलर Deccan Black और Himalayan White उपलब्ध होंगे।
सॉफ्टवेयर इसकी सबसे बड़ी खूबी मानी जा सकती है। कंपनी ने इसे Clean Android 15 अनुभव के साथ पेश किया है। जिसमें कोई भी ब्लोटवेयर, एड्स या अनचाहे नोटिफिकेशन नहीं मिलेंगे। साथ ही, Lava फ्री सर्विस आपके के घर पर देने वाला है। जिससे आफ्टर-सेल्स एक्सपीरियंस बेहतर होगा।
कंपनी ने Lava Play Max को इसी महीने से सेल के लिए उपलब्ध कराने का ऐलान किया है। कीमत की बात करें तो 6GB मॉडल की कीमत 12,999 रुपये और 8GB वैरियंट 14,499 रुपये का है। ब्रांड दोनों मॉडल्स के साथ खास बैंक ऑफर भी देगा।
Lava Play Max उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो स्मूद और ओवरहीटिंग-फ्री गेमिंग फोन, क्लीन OS, बढ़िया डिस्प्ले और बेहतर कैमरा किफायती कीमत में चाहते हैं। इसका मुकाबला Realme Narzo 80X, Redmi 15, और Infinix Note 50X जैसे मोबाइल्स से हो सकता है।
यदि आप 12 से 15 हजार रुपये की रेंज में ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें बढ़िया गेमिंग परफॉरमेंस, क्लीन UI, 120Hz डिस्प्ले और अच्छी बैटरी लाइफ मिले तो Lava Play Max बेहतरीन साबित हो सकता है। आप इसे खरीद सकते हैं। हालांकि यह आप पर निर्भर होगा की आप कौनसा ब्रांड लेते हैं। ऐसी ही और खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

