Technology

Location Tracking in Airoplan Mode: क्या एयरप्लेन मोड ऑन करने के बाद भी ट्रैक हो सकता है मोबाइल फोन? जान लीजिए जवाब

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 23, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Location Tracking in Airoplan Mode: फोन चोरी के मामले रोजाना सुनने को मिलते हैं. चोरी के बाद चोर फोन को सबसे पहले एयरप्लेन मोड पर डाल देता है, जिससे उस फोन पर कोई कॉल या मैसेज नहीं आ सके. एयरप्लेन मोड पर डालते ही फोन का इंटरनेट कनेक्शन, वाई-फाई कनेक्शन, ब्लूटूथ हर चीज से कनेक्शन कट जाता है.  ऐसे में कई लोगों को लगता है कि अगर चोर ने उनके फोन को एयरप्लेन मोड पर डाल दिया होगा तो उसे ट्रैक करना मुश्किल हो जाएगा, लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और है.

एयरप्लेन मोड में भी बंद नहीं होती फोन की ट्रैकिंग

स्टडी के मुताबिक, एयरप्लेन मोड पर आपके फोन में नेटवर्क नहीं आएगा, कॉल और मैसेज नहीं आएंगे, लेकिन इसका मतलब यह नहीं होता कि आपके फोन की ट्रैकिंग नहीं हो सकती. इसका कारण है फोन के अंदर मौजूद GPS सिस्टम. यह फंक्शन एयरप्लेन मोड पर भी काम करता है.

अगर आपने एयरप्लेन मोड ऑन करने के बाद भी वाई-फाई या ब्लूटूथ मैन्युअली ऑन कर दिया तो आपका फोन फिर से कनेक्ट हो सकता है और लोकेशन शेयर होने लगती है.  अगर इससे भी काम नहीं बनता है तो पुलिस या एजेंसियां जरूरत पड़ने पर स्टिंग्रे जैसी एडवांस डिवाइस का इस्तेमाल करती हैं, जो फोन को कनेक्ट कर सकती हैं. 

यह भी पढ़ेंः Chrome को टक्कर देते हैं ये 4 Web Browser Apps, बदल देंगे इंटरनेट इस्तेमाल करने का आपका तरीका

बिना इंटरनेट और नेटवर्क कैसे काम करता है GPS?

अब आपके दिमाग में यह सवाल आता होगा कि जब फोन का इंटरनेट कनेक्शन टूट गया, तब GPS एयरप्लेन मोड पर कैसे काम करता है? असल में GPS को काम करने के लिए इंटरनेट या मोबाइल नेटवर्क की जरूरत नहीं पड़ती है. इसका काम सीधे सैटेलाइट से होता है. वह वहां से सिग्नल पकड़ता है और आपकी लोकेशन का पता लगा लेता है. यहां राहत की बात भी है. जब तक आपका फोन किसी नेटवर्क से कनेक्ट नहीं होता, तब तक वह यह लोकेशन डेटा किसी और को भेज नहीं सकता. 

कुल मिलाकर बात यह है कि एयरप्लेन मोड आपको पूरी तरह इनविजिबल नहीं बनाता, बस आपकी रियल टाइम ट्रैकिंग को रोक देता है.  दरअसल, इसकी ट्रैकिंग तो हो सकती है, लेकिन बिना नेटवर्क उस लोकेशन डेटा को किसी और तक भेजा नहीं जा सकता. 

यह भी पढ़ेंः  इंटरनेट पर इंसानों से ज्यादा हो गए बॉट, अब नया कैप्चा सिस्टम लेकर आई गूगल

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।